फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Uttarakhand Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham and offered prayers

चारधाम यात्रा 2023: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के दर्शन, सेना के जवानों से भी की मुलाकात

Thu, 28 Sep 2023 04:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023: पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Uttarakhand Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham and offered prayers
केदारनाथ पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: एनजीआरआई की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दो महीने में छह सेमी से एक मीटर तक धंसा जोशीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023 Uttarakhand Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham and offered prayers

बदरीनाथ में दर्शन के बाद सेना के जवानों से की मुलाकात

इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल ने चीन सीमा से सटे मलारी में आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि सीमांत वासी हमारे सीमा प्रहरी है। सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Chardham Yatra 2023 Uttarakhand Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham and offered prayers

हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू                  

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 12 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खोला।

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले यात्री एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। चारधाम यात्रा डेढ़ माह और चलेगी। अक्तूबर में यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ेगी। इसका अंदाजा केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed