फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: roof will not be available during registration in transit camp

Chardham Yatra: धूप और बारिश में होगी परेशानी, ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के दौरान नहीं मिलेगी सिर पर ‘छत’

Wed, 19 Apr 2023 04:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

21 अप्रैल को चारधाम यात्रा के औपचारिक उद्घाटन के बाद बसें यात्रा पर रवाना हो जाएंगी, लेकिन जो यात्री ऋषिकेश में पंजीकरण करने के लिए लाइन पर लगेंगे, उनके लिए कोई शामियाना नहीं है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: roof will not be available during registration in transit camp
ट्रांजिट कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए मात्र चार दिन शेष हैं लेकिन ट्रांजिट कैंप में तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण के दौरान चिलचिलाती धूप और बारिश से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यात्रियों के बैठने के लिए जो इंतजाम किए गए हैं वे नाकाफी हैं। यात्रा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जब भीड़ बढ़ेगी तो उसी समय शामियाना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


Chardham Heli Service: टिकट बुकिंग करने वाली आठ फर्जी वेबसाइट STF ने कराई बंद, पढ़ें और हो जाएं सतर्क
विज्ञापन


21 अप्रैल को चारधाम यात्रा के औपचारिक उद्घाटन के बाद बसें यात्रा पर रवाना हो जाएंगी, लेकिन जो यात्री ऋषिकेश में पंजीकरण करने के लिए लाइन पर लगेंगे, उनके लिए कोई शामियाना नहीं है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर कुछ यात्री शामियाना के नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस साल पंजीकरण के लिए लंबी लाइन लगने पर यात्रियों को चिलचिलाती धूप या बारिश में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण काउंटर पर 120 यात्री खड़े हो सकेंगे

चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर 15 यात्री खड़े हो सकेंगे। आठ काउंटरों पर कुल 120 यात्री खड़े होकर पंजीकरण करा सकेंगे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को खुले आसमान के नीचे धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। ट्रांजिट कैंप परिसर में दोनों शेड के नीचे 90-90 कुर्सियां लगाई गई हैं। इस तरह से 180 यात्री बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे।

धूम में बारी का इंतजार करती दो महिलाएं हुई थीं बेहोश

पिछले साल छह मई को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के दौरान दो महिला यात्री धूप में इंतजार करने के दौरान बेहोश हो गई थीं। लगातार महिला यात्रियों के बेहोश होने के बाद गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने लोनिवि ऋषिकेश को पंजीकरण काउंटर के बाहर फ्रेबीकेटेड टेंट लगाने के निर्देश दिए थे, उसके बाद लोनिवि ने पंजीकरण काउंटर के बाहर 600 यात्रियों के बैठने के लिए टेंट लगाया था।

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। ट्रांजिट कैंप में यात्रियों को धूप से बचाने के लिए तभी शामियाना लगाया जाएगा जब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। तब तक इसी तरह काम चलता रहेगा।
- अरविंद श्रीवास्तव, वैयक्तिक सहायक, चारधाम यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed