फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Registration will start from May 15 to 20 in new transit camp in Rishikesh

Chardham Yatra: ऋषिकेश में नए ट्रांजिट कैंप में 15 से 20 मई के बीच शुरू होंगे पंजीकरण, आठ काउंटर होंगे तैयार

Sat, 18 Mar 2023 02:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Mar 2023 02:53 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आईएसबीटी रोड स्थित नए ट्रांजिंट कैंप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस बार नए ट्रांजिट कैंप से चारधाम यात्रा संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Registration will start from May 15 to 20 in new transit camp in Rishikesh
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नए ट्रांजिट कैंप में 15 से 20 मई के बीच चारधाम यात्रा के पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए आठ काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं पंजीकरण काउंटरों के बाहर धूप से बचाव के लिए 200 यात्रियों की क्षमता वाली कैनोपी भी बनाई जाएगी। ट्राजिंट कैंप में यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल और शौचालय की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आईएसबीटी रोड स्थित नए ट्रांजिंट कैंप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस बार नए ट्रांजिट कैंप से चारधाम यात्रा संचालित की जाएगी। चारधाम यात्रा प्रशासन के व्यैक्तिक अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 20 मई के बीच ट्रॉजिंट कैंप में आठ पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रांजिंट कैंप में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: लग्जरी बस से चारधाम की यात्रा केवल 5700 रुपये में, जानिए रूट-किराया सूची और सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पंजीकरण काउंटरों के बाहर परिसर में एक बड़ा कैनोपी लगाया जाएगा। कैनोपी की क्षमता 200 यात्रियों की होगी। बताया कैनोपी में यात्रियों के बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर के बाहर यात्रियों भीड़ का नियंत्रित करने के लिए बैरिकैड की व्यवस्था होगी। पंजीकरण के दौरान अव्यवस्था न होने इसलिए काउंटरों के बीच रेलिंग भी बनाई जाएगी। अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परिसर में छह आरओ वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। बताया कि ट्रांजिट कैंप में और आसपास यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय की व्यवस्था भी होगी।

ट्रांजिंट कैंप में मिलेगी यह सुविधा


- ऑनलाइन पंजीकरण
- ठंडा आरओ का पानी (छह)
- कैनोपी (धूप से बचाव के लिए)
- शौचालय
- कैंटीन
- दुकानें
- ठहरने की व्यवस्था (96 बेड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed