फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023: registration date can also be amended According to booking of heli service

Chardham yatra: सुविधा...हेली सेवा की बुकिंग के हिसाब से यात्रा पंजीकरण तिथि में संशोधन कर सकेंगे तीर्थयात्री

Thu, 13 Apr 2023 11:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

Chardham yatra 2023 Update:   22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में अब तक 13.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 30 हजार पंजीकरण हो रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023: registration date can also be amended According to booking of heli service
ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री पंजीकरण की तिथि को संशोधित कर सकते हैं। यदि किसी यात्री ने पहले से पंजीकरण किया है और केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग पंजीकरण तिथि के अनुसार नहीं मिली है तो ऐसे यात्री पंजीकरण की तिथि को संशेधित कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण में भी इसकी सुविधा है। साथ ही टोल फ्री नंबर पर फोन कर पंजीकरण में संशोधन किया जा रहा है।

विज्ञापन


Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन


22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में अब तक 13.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 30 हजार पंजीकरण हो रहे हैं। केदारनाथ हेली सेवा के लिए 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर भी करा सकते हैं संशोधन

एक दिन में हेली सेवा की 2673 टिकट बुक हुए हैं। जिन यात्रियों ने पहले से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया था और हेली सेवा की बुकिंग पंजीकरण के अनुसार नहीं मिली। ऐसे यात्री हेली सेवा की बुकिंग के आधार पर यात्रा पंजीकरण की तिथि में बदल सकते हैं।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि ऑनलान पंजीकरण पोर्टल पर यात्रियों को पंजीकरण में संशोधन करने की सुविधा है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर पर भी यात्री फोन कर बुकिंग के अनुसार पंजीकरण तिथि में संशोधन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed