फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Registration counter open in Haridwar and Teertham Shop for pahadi Food

Chardham Yatra: हरिद्वार में पंजीकरण काउंटर खुला, 'तीर्थम' में पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे तीर्थयात्री

Sat, 18 Mar 2023 01:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Mar 2023 01:48 PM IST
सार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पर्यटन कार्यालय के बाहर लगे स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम नाम से उत्तराखंडी व्यंजनों की दुकान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Registration counter open in Haridwar and Teertham Shop for pahadi Food
तीर्थम शॉप का उद्धाटन करते जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हरिद्वार स्थित राही मोटल में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिया गया है। मोटल में ही उत्तराखंडी व्यंजनों को दूरगम इलाकों में पहचान दिलाने के उद्देश्य से द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी की तीर्थम स्टॉल (शॉप) की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पर्यटन कार्यालय के बाहर लगे स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम नाम से उत्तराखंडी व्यंजनों की दुकान का शुभारंभ किया। डीएम ने व्यंजन अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल (शॉप) स्थापित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। बताया कि उत्तराखंडी व्यंजनों के स्टॉल तीर्थम का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: लग्जरी बस से चारधाम की यात्रा केवल 5700 रुपये में, जानिए रूट-किराया सूची और सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दस महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तराखंडी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही इन महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी। कहा कि जहां यह व्यंजनों का स्टॉल स्थापित किया गया है यह हरिद्वार की प्राइम लोकेशन है।

यहां पर चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर भी स्थापित किया गया है। इसकी वजह से चारधाम यात्रा के समय देश-विदेश केे श्रद्धालुओं का यहां आना-जाना लगा रहेगा। इससे एक ओर उत्तराखंडी व्यंजनों का दुनियाभर में तो प्रचार-प्रसार होगा, तो वहीं दूसरी तरफ इससे आमदनी भी बढ़ेगी। डीएम ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे कुम्हारी कला को प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जगदीश लाल पाहवा, किरन भटनागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed