फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: pilgrims will now have darshan from garbh grah by slot system

Kedarnath Yatra 2023: तीर्थयात्रियों को ऐसे होंगे गर्भगृह से बाबा केदार के दर्शन, पढ़ें जरूरी जानकारी

Tue, 18 Apr 2023 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Update:  केदारनाथ यात्रा के लिए अब सिर्फ आठ दिन का समय शेष रह गया है। यात्रा से जुड़े विभागों द्वारा यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: pilgrims will now have darshan from garbh grah by slot system
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही उन्हें मंदिर के गर्भगृह से बाबा केदार के दर्शन की व्यवस्था कराई जाएगी। दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने स्लॉट सिस्टम बनाया है, जिसमें एक-एक घंटे के हिसाब से 1250 टोकन वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा के लिए अब सिर्फ आठ दिन का समय शेष रह गया है। यात्रा से जुड़े विभागों द्वारा यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में यात्री व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। सभी संसाधन पर्याप्त हैं, जरूरत सिर्फ बेहतर प्रबंधन की है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023:  कपाट खुलते ही मोर्चा संभालेंगे स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कपाट के उद्घाटन से ही यात्रियों की संख्या के हिसाब से गर्भगृह से श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था का निर्णय लिया जाएगा। वैसे, प्रतिदिन एक-एक घंटे के स्लॉट के हिसाब से 1250 श्रद्धालुओं को दर्शन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे वह सभी गर्भगृह से दर्शन कर सकें। लेकिन, अगर यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार या उससे अधिक पहुंचता है, तो उसके हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा में इस बार हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए शासन स्तर पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में सीएमओ ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक चार स्थानों पर उनके विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।

इसके अलावा रामबाड़ा से लिनचोली के बीच भी एक चिकित्सकीय टीम रहेगी, जो यात्रियों को स्वास्थ्य परामर्श देगी। प्रेसवार्ता में पर्यटन, पशुपालन, राजमार्ग, जलसंस्थान, नगर पालिका, नगर पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल, गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा भी अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed