फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Duty roster of doctors and paramedical staff ready

Chardham Yatra 2023: कपाट खुलते ही मोर्चा संभालेंगे स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार

Tue, 18 Apr 2023 09:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Apr 2023 09:49 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के 27 अप्रैल को कपाट खुलेंगे। पिछले साल चारधाम यात्रा मार्गों पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण 350 श्रद्वालुओं की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Duty roster of doctors and paramedical staff ready
डॉक्टर

विस्तार

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर लिया है। इस बार यात्रा काल में 21-21 दिन के बाद ड्यूटी में बदलाव किया जाएगा। चारधामों के कपाट खुलने से पहले डॉक्टर, पैरामेडिकल की टीम यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन


22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के 27 अप्रैल को कपाट खुलेंगे। पिछले साल चारधाम यात्रा मार्गों पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण 350 श्रद्वालुओं की मौत हुई थी।

विज्ञापन

70 तरह की जांचें होंगी

इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर सरकार का विशेष जोर है। यात्रा मार्गों के स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर 400 से अधिक डॉक्टर तैनात रहेंगे। एमबीबीएस डॉक्टरों को एम्स ऋषिकेश से कार्डियक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। इसके माध्यम से 70 तरह की जांचें की जाएंगी।

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर लिया है। चारधामों के कपाट खुलने से पहले रोस्टर के हिसाब से मेडिकल की टीम तैनात होंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

चारधाम यात्रा मार्गों पर ये व्यवस्थाएं

स्वास्थ्य केंद्र-117

मेडिकल रिलीफ प्वाइंट-22

डॉक्टर-395

ब्लड बैंक-09

आईसीयू बेड-116

वेंटिलेटर-263

ऑक्सीजन सिलिंडर-4671

ऑक्सीजन कन्सट्रेटर-6898

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed