फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Pilgrims broke last year record more than 46 lakh have visited so far

चारधाम यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड...अब तक 46 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Fri, 06 Oct 2023 11:46 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

Chardham Yatra 2023 News: मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Pilgrims broke last year record more than 46 lakh have visited so far
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कोविड महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार यात्रा संपन्न होने से डेढ़ माह पहले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 2020 और 2021 में कोविड महामारी से चारधाम यात्रा बाधित रही। संक्रमण कम होने पर कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों के बीच यात्रा संचालन किया।
विज्ञापन


मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखने लगी विंटर लाइन, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में 3.23 लाख तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2021 में 5.30 लाख ने दर्शन किए। 2022 में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46.29 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम यात्रा में अब तक 46.49 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा के लिए डेढ़ माह का समय बाकी है।

Chardham Yatra 2023 Pilgrims broke last year record more than 46 lakh have visited so far

दशहरा को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। धाम में पिछले एक वर्ष से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। बदरीनाथ बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई जा रही, जिससे तीर्थयात्री दुश्वारियों का सामना कर बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आपदा में बदरीनाथ एनएच कई जगहों पर खस्ता हालत में है। पागलनाला से मारवाड़ी (27 किमी) तक सड़क बेहद खराब है।

भीड़ के चलते केदारनाथ में गर्भगृह में दर्शन पर लगानी पड़ रही रोक

केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद करने की परंपरा है। अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 40 दिन शेष रह गए हैं। बाबा केदार के द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे मंदिर समिति को गर्भगृह में दर्शन पर रोक लगानी पड़ रही है। साथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक जाम लग रहा है।

यात्रियों की भीड़ से लग रहा जाम

तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी के ज्ञानसू और भटवाड़ी रोड़ और बड़कोट के सरूखेत, पुरानी तहसील व डायट के गेट के पास एवं रानाचट्टी और फूलचट्टी के बीच में हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Chardham Yatra 2023 Pilgrims broke last year record more than 46 lakh have visited so far

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालु

धाम              तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ            15,31,946
बदरीनाथ             14,57, 755
गंगोत्री                 81,6362
यमुनोत्री               6,73,462
हेमकुंड साहिब     1,69,467

नोट-पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़े 5 अक्तूबर तक के हैं।

देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही, जिससे हर साल चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बार भी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की आंकड़ा 50 लाख पार होने की उम्मीद है।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed