फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Pilgrims are getting expensive tea and food in transit camp Rishikesh uttarakhand news

Chardham Yatra: चाय और खाने-पीने के नाम पर तीर्थयात्रियों को करनी पड़ रही जेब ढीली, यहां के हाल उठा रहे सवाल

Sat, 06 May 2023 06:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 May 2023 06:21 PM IST
सार

पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में दो कैंटीन के संचालन के लिए टेंडर किए थे। अब इन दोनों में से एक कैंटीन में तो खाना और चाय के नाम पर तीर्थयात्रियों की जेब कट रही है। इस कैंटीन में चाय 25 रुपये कप मिल रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में खुलेआम लूट मची है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Pilgrims are getting expensive tea and food in transit camp Rishikesh uttarakhand news
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चाय और खाने-पीने के नाम पर तीर्थयात्रियों को अपनी जेब बहुत ढीली करनी पड़ रही है। चाय और खाना महंगा होने के कारण तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मजूबरन उन्हें नाश्ता करना पड़ रहा है और सब कुछ देखते हुए अधिकारी चुप हैं।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने पहले पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में दो कैंटीन के संचालन के लिए टेंडर किए थे। अब इन दोनों में से एक कैंटीन में तो खाना और चाय के नाम पर तीर्थयात्रियों की जेब कट रही है। इस कैंटीन में चाय 25 रुपये कप मिल रही है।

विज्ञापन


दाल-चावल, राजमा-चावल, छोले-चावल 100 रुपये प्रति प्लेट मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में खुलेआम लूट मची है। वहीं, यात्रा प्रशासन के अधिकारी भी खाने के ऊंचे दाम के लिए ब्रांड की दुहाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं खाने के दाम

चाय 25 रुपये
छोले भटोरे 150 रुपये
छोले चावल 100 रुपये
राजमा चावल 100 रुपये
दाल चावल 100 रुपये
कचौड़ी सब्जी 100 रुपये
पूरी सब्जी 80 रुपये
दही भल्ले 150 रुपये
पापड़ी चाट 150 रुपये
भल्ले पापड़ी 150 रुपये
समोसा चाट 50 रुपये
दो समोसे 35 रुपये
दो कचौड़ी 35 रुपये
दो रसगुल्ले 30 रुपये

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: आवेश में आकर गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, घटना से परिसर में मची अफरा तफरी

जिस कैंटीन में महंगा खाना मिल रहा है, उसके रेट शासन की ओर से प्रमाणित हैं। ये ऐसे रेट हैं जैसे हवाई जहाज की यात्रा करना। दूसरी कैंटीन में सस्ता खाना भी उपलब्ध है। - अरविंद श्रीवास्तव, व्यैक्तिक सहायक, यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed