फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Online registration of pilgrims is mandatory

Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्री ध्यान दें...यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, यहां करें अप्लाई

Wed, 22 Feb 2023 01:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:26 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Online registration of pilgrims is mandatory
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल गया है। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। 

विज्ञापन

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा पत्र

चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की जानकारी दी है। कहा, इस साल नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया कि वे अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दें ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। पत्र में कहा, पर्यटक एक ही दिन में न आएं, ताकि भीड़ न जुटे। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक, लोग आएंगे, तो इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्हें दर्शन भी अच्छे होंगे और सुरक्षा का भी ख्याल रहेगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन चार तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन सिस्टम लागू होगा। पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से होमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए।

सबसे बातचीत के बाद तय होगी संख्या

चारधाम में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित करने पर तीर्थ पुराहितों ने आपत्ति जताई है। तीर्थ पुरोहित महापंचायत को इस बात पर ऐतराज है कि इस संख्या को तय करने से पहले उनसे वार्ता ही नहीं की गई। बहरहाल, अब सरकार ने तय किया है कि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद ही तीर्थयात्रियों की संख्या तय की जाएगी।

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए प्रतिदिन आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें बदरीनाथ धाम में 18 हजार, केदारनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में नौ हजार व यमुनोत्री में छह हजार की संख्या का प्रस्ताव था। इस पर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत में आपत्ति जताई है।

महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल का कहना है कि इस तरह के निर्णय लेने से पहले राज्य सरकार को तीर्थ पुरोहितों और इन धामों की मंदिर समितियों से वार्ता करनी चाहिए। महापंचायत पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए वापस लेने की मांग की।

अबकी पिछले साल से ज्यादा तीर्थयात्रियों के चारधाम यात्रा में आने का अनुमान है, इसलिए फरवरी से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गत वर्ष केदारनाथ में 12 हजार, बदरीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में छह हजार और यमुनोत्री में चार हजार तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित थी, जिसे सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बढ़ाने जा रहे हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed