फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 New record number of devotees reached close to 55 lakhs

Chardham Yatra 2023: अंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा का नया रिकॉर्ड, 55 लाख के करीब पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Sun, 05 Nov 2023 11:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Nov 2023 11:03 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023: वर्तमान में प्रतिदिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 22 अप्रैल 2023 से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 54.82 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 New record number of devotees reached close to 55 lakhs
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार करने वाला है, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


साथ ही बाबा केदार और बदरीनाथ धाम में 51 हजार से अधिक वीआईपी दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे, जबकि गंगोत्री धाम के 14 नवंबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। चारधामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के शीतकाल के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन


Kedarnath: माथे पर चंदन का टीका लगा बाबा केदार के ध्यान में लीन दिखे राहुल गांधी, आरती में हुए शामिल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रतिदिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 22 अप्रैल 2023 से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 54.82 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 19.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 55 लाख के करीब पहुंच गई है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 10 दिन बाकी हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा को 18 दिन शेष रह गए हैं।

पिछले पांच सालों में चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्री

धाम   2023 2019 2020 2021 2022
केदारनाथ 19,28,264 9,98,956 1,35,287 2,42,985 15,63,278
बदरीनाथ 17,46,614 12,44,100 1,55,009 1,99,406 17,52,219
गंगोत्री 8,98,362 5,29,880 23,736 33,771   6,38,244
यमुनोत्री 7,31,709 4,65,111 7,717 33,311 4,85,688
हेमकुंड साहिब 1,77,463 2,39,910 8,290 19,909 1,90,264
कुल   5482412 3477957 330039 529382 4629693

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed