Chardham Yatra: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह...16 दिन में 5.51 लाख से अधिक ने किए चारों धाम के दर्शन
Chardham Yatra 2023 Update: पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चारोंधाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विस्तार
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चारोंधाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 21014, बदरीनाथ धाम में 10025, गंगोत्री में 8453 और यमुनोत्री धाम में 6787 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालु
केदारनाथ 195615
बदरीनाथ 128141
गंगोत्री 121007
यमुनोत्री 106802