फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Many bridges in dilapidated condition load capacity of vehicle bridges will increase

Chardham Yatra 2023: जर्जर हालत में हैं कई पुल, चारधाम मार्ग सहित वाहन पुलों की बढ़ेगी भार क्षमता

Sat, 04 Feb 2023 04:36 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Feb 2023 04:36 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के मुताबिक विभागीय मंत्री ने प्रदेश के बीच श्रेणी के पुलों को ए श्रेणी का किए जाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। शासन से इसकी मंजूरी के बाद पुलों की भार क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Many bridges in dilapidated condition load capacity of vehicle bridges will increase
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दो माह बाद चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, इसके बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों में खासकर पर्वतीय जिलों में कई पुल जर्जर हालत में हैं। इन पुलों के क्षतिग्रस्त होने से यात्रा प्रभावित होने के साथ ही इनकी कम चौड़ाई के होने से जाम की समस्या रहती है। जिसे देखते हुए विभाग की ओर से प्रदेश भर में इस तरह के वाहन पुलों की भार क्षमता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा विभाग को इसके निर्देश दिए गए हैं। हर जिले से इसके लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। प्रदेश में न सिर्फ सड़कों बल्कि वाहन पुलाें की स्थिति भी ठीक नहीं है। 526 बड़े और 1739 छोटे वाहन पुलों में से कई में वाहन चालकों को खतरा मोल लेकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर सैंथल के पास बैली ब्रिज और मतियाली सड़क पर बना पुल खतरे की जद में है। नैनीताल में बेतालघाट से रातीघाट मार्ग पर बने वाहन पुल, अल्मोड़ा में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले को जोड़ने वाला क्वारब पुल, उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड़ में बना वैली ब्रिज, रुद्रप्रयाग में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बना बांसवाडा में बना बसुकेदार क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल की स्थिति ठीक नहीं है। टिहरी, चमोली और देहरादून में भी कई मोटर मार्ग पुल जर्जर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों से प्रस्ताव मांगा
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के मुताबिक विभागीय मंत्री ने प्रदेश के बीच श्रेणी के पुलों को ए श्रेणी का किए जाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से इसके लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। शासन से इसकी मंजूरी के बाद पुलों की भार क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा।

जर्जर पुलों पर विपक्ष भी उठाता रहा है सवाल
देहरादून। देहरादून जिले में दिसंबर 2022 में भोपालपानी पुल का एप्रोच मार्ग और पुस्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल करीब 8 करोड़ की लागत से बना था, जबकि इससे पहले अगस्त 2021 में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच बना रानीपोखरी पुल ध्वस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त पुलों को लेकर विपक्ष, सरकार पर सवाल उठाता रहा है।

गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए विभाग बनाएगा एप
प्रदेश में क्षतिग्रस्त और गड्ढे वाली सड़कों से अक्सर हादसे का खतरा बना रहा है। सड़कों पर बने गड्ढाें की शिकायतें दर्ज कर इन्हें गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विभाग एप बनाएगा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा गुजरात की तर्ज पर एप बनाया जाए। जिसके जरिए लोग खराब सड़कों की फोटो खींचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत सीधे विभाग के निचले और उच्च स्तर के अधिकारियों तक जाएगी। इससे लोग यह भी जान सकेंगे कि कौन सी शिकायत कितने दिन से लंबित है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: यात्रा को सुगम बनाने के लिए होंगे नए इंतजाम, चारधाम आने का है प्लान तो पढ़ें ये अपडेट

विभाग को बी श्रेणी के पुलाें को ए श्रेणी का किए जाने के लिए अभियान चलाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी जिलों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। - सतपाल महाराज, मंत्री लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed