फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Maa Ganga doli leaves for Gangotri from Mukhba Gangotri Dham doors will open tomorrow

Gangotri Dham: मुखबा से गंगोत्री के लिए विदा हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे भक्तों के लिए धाम के कपाट

Fri, 21 Apr 2023 12:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Apr 2023 12:21 PM IST
सार

22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है,  जो कि रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Maa Ganga doli leaves for Gangotri from Mukhba Gangotri Dham doors will open tomorrow
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा मुखीमठ से मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में भगवान समेश्वर और अन्य देवडोलियों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की विग्रह डोली भैरोंघाटी में भैरो मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन

22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली यात्रा दोपहर 12:15 बजे आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ धाम के लिए रवाना हुई, जो कि रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी।

विज्ञापन


यहां से अगले दिन सुबह शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी जहां धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath: निर्विघ्न यात्रा की कामना के साथ बाबा केदार के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ का किया आह्वान

कल होगी मां यमुना की विदाई

मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई अक्षय तृतीया पर्व शनिवार को सुबह 8:25 बजे होगी। पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि शनिवार को यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में 12:41 पर खोले जाएंगे। मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए उनके भाई शनिदेव की डोली भी साथ जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed