फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Horses and mules will not run from Gaurikund to Kedarnath at night

Kedarnath Dham: गौरीकुंड से केदारनाथ तक रात को नहीं चलेंगे घोड़े-खच्चर, दिन में लगाएंगे केवल एक चक्कर

Wed, 16 Aug 2023 11:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Aug 2023 11:07 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन को लेकर गौरी मौलखी और अजय गौतम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Horses and mules will not run from Gaurikund to Kedarnath at night
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक रात के समय घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा दिन में एक ही चक्कर लगाएंगे। अस्वस्थ घोड़े-खच्चरों का पैदल मार्ग पर संचालन करने पर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन को लेकर गौरी मौलखी और अजय गौतम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर पशुपालन विभाग ने भी अपना पक्ष रखा। शासन की ओर से जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग का संचालन रात के समय नहीं किया जाएगा। घोड़े-खच्चर एक दिन में एक ही चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन


Rishikesh: भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद, हादसे में पांच लोगों की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घोड़े-खच्चरों के लिए खोले जाएंगे चार चिकित्सालय

सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने केदारनाथ यात्रा में घोड़ा–खच्चर संचालन की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान घोड़े व खच्चर को ढोने वाले वजन पर भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में चर्चा हुई है। यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के उपचार के लिए चार अस्थायी अस्पताल खोले जाएंगे।

यात्रा में जाने से पहले घोड़े-खच्चरों की मेडिकल जांच होगी। यदि जांच में अस्वस्थ पाए जाने वाले घोड़े-खच्चरों को संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए कि अस्वस्थ घोड़े खच्चरों करने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम रुद्रप्रयाग एक सप्ताह में इसका प्लान तैयार करेंगे। उसके बाद शासन की ओर से एसओपी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed