Chardham Yatra 2023: सुविधा...केदारनाथ-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हर एक किमी पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके हैं।
विस्तार
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष फोकस है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी डॉक्टर भी चारधाम यात्रा में तैनात किए जाएंगे।
Chardham Yatra: 1.63 लाख तीर्थयात्री करा चुके पंजीकरण, 15 मार्च के बाद शुरू हो सकती है ऑनलाइन पूजा की बुकिंग
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी अध्यक्षता में यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले में तीन बैठकें हो चुकी हैं।
डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार को एयर एंबुलेंस की सुविधा दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
यात्रा के दौरान सरकार और एम्स ऋषिकेश संयुक्त रूप से एयर एंबुलेंस संचालित करेंगे। केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा दिक्कतें आती हैं। यदि किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे तत्काल एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश या श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा सकता है।
स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टर और ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस बार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को भी यात्रा के दौरान तैनात किया जाएगा। सरकार का पूरा प्रयास है कि यात्रा पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.