फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Decision on limiting number of devotees Teerthpurohit Mahapanchayat hold talks with CM

Chardham yatra 2023: श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर आज हो सकती स्थिति साफ, हितधारकों की सीएम से वार्ता

Mon, 27 Mar 2023 10:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Mar 2023 10:09 AM IST
सार

चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों की मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की पहल की गई है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, चारधामों के होटल एसोसिएशन, टूअर ऑपरेटरों की ओर से तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Decision on limiting number of devotees Teerthpurohit Mahapanchayat hold talks with CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर सोमवार को स्थिति साफ हो सकती है। यात्रियों की संख्या सीमित करने, स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट देने और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत, होटल, ढाबा व्यवसायी, टूर ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों की वार्ता होगी।

विज्ञापन

गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों की मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की पहल की है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, चारधामों के होटल एसोसिएशन, टूअर ऑपरेटरों की ओर से तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Delhi-Doon Expressway: दो राज्यों के बीच लटका एक्सप्रेस-वे का काम, मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम योगी से बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय लोगों को पंजीकरण से बाहर रखने और आनलाइन के साथ आफलाइन भी पंजीकरण करने की मांग कर रहे हैं। 21 मार्च को हितधारकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में यात्रा पड़ाव पर प्रदर्शन किया था। तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मिला है। जिसमें सभी मांगों को सीएम के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed