फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 children 93500 up to 10 years visited Chardham Uttarakhand news in hindi

Chardham Yatra 2023: 10 साल तक के 93,500 बच्चों ने किए चारधाम के दर्शन, 43 हजार विदेशियों ने लिया आशीर्वाद

Mon, 03 Jul 2023 01:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा को सवा दो महीने पूरे होने वाले हैं। अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले युवाओं की संख्या अधिक रही। 20 से 40 आयु के 15 लाख से अधिक युवा यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि 50 साल से ऊपर के 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 children 93500 up to 10 years  visited Chardham Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार चारधाम यात्रा में अब तक 10 साल तक आयु के 93,500 बच्चों ने भी परिजनों के साथ चारधाम पहुंचे। ये आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों में भी चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह है।पर्यटन विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल से 30 जून तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 33 लाख पार हो गया है, जबकि पंजीकरण करने वालों की संख्या 50 लाख से अधिक पहुंच गई है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में मौसम की चुनौतियों के बावजूद आस्था के आगे श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा को सवा दो महीने पूरे होने वाले हैं। अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले युवाओं की संख्या अधिक रही। 20 से 40 आयु के 15 लाख से अधिक युवा यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि 50 साल से ऊपर के 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। एक से 10 साल के 93,500 बच्चों ने भी परिजनों के साथ चारधाम में पहुंचे।

विज्ञापन

43 हजार विदेशी कर चुके दर्शन

चारधाम यात्रा में 107 देशों के 43 हजार विदेशी यात्री भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक यात्री नेपाल, यूएसए, मलेशिया से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन राज्यों से आए सबसे अधिक श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में इस बार अब तक सबसे अधिक तीर्थयात्री महाराष्ट्र से आए हैं। इसके अलावा यूपी, एमपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश व बिहार से भी अधिक संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आए।

धाम            दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

केदारनाथ 10,94,671

बदरीनाथ 9,99,640

गंगोत्री 5,84,112

यमुनोत्री 4,97,295

हेमकुंड साहिब 1,12,845

 

चारधामों, हेमकुंड साहिब के लिए अब तक पंजीकरण

केदारनाथ-16,59,004

बदरीनाथ-15,24,393

गंगोत्री-8,85,432

यमुनोत्री- 8,16,968

हेमकुंड साहिब-1,83,852

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मौसम की सटीक जानकारी के लिए प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेगी सरकार, यहां पढ़िए पूरा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed