फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 10855 passengers sent from Sonprayag to Kedarnath Dham today read more Updates in hindi

Chardham yatra 2023: आज 10855 यात्री भेजे गए सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम, सुबह चार घंटे तक लगी रही लंबी लाइन

Fri, 12 May 2023 05:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 May 2023 05:33 PM IST
सार

प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालु धाम के लिए रवाना किए गए। इसके बाद पूर्वान्ह 11 बजे तक दस हजार यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम प्रस्थान कर चुके थे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज मौसम सुबह से लेकर पूरे दिनभर साफ रहा।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 10855 passengers sent from Sonprayag to Kedarnath Dham today read more Updates in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनप्रयाग से दोपहर 12 बजे तक 10855 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के लिए भेजे गए। सुबह 6 से 10 बजे तक पार्किंग से बैरियर तक लंबी लाइन लगी रही। लेकिन पूर्वान्ह 11 बजे बाद यहां से गिनती के यात्री ही आगे भेजे गए। उधर, केदारनाथ में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। पिछले कई दिनों के बाद धाम में पूरे दिनभर चटक धूप खिली रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धाम में सुहावने मौसम का भी भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन


सुबह 4 बजे से सोनप्रयाग में धाम जाने के लिए यात्री लाइन में जुटने लगे थे। सुबह 6 बजे तक काफी लंबी लाइन लग चुकी थी। प्रशासन द्वारा सुबह आठ बजे तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालु धाम के लिए रवाना किए गए। इसके बाद पूर्वान्ह 11 बजे तक दस हजार यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम प्रस्थान कर चुके थे। तय समय के आखिरी एक घंटे में 855 श्रद्धालु भेजे गए। इसके बाद शाम छह बजे तक सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक ही यात्री भेजे गए।

विज्ञापन

सुबह 3 बजे से मंदिर परिसर में जुटने लगे थे श्रद्धालु
सेक्टर मजिस्ट्रेट अरूण भट्ट ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम सुबह से लेकर पूरे दिनभर साफ रहा। साथ ही सुबह भी भीड़ काफी रही। लेकिन पूर्वान्ह 11 बजे तक लाइन लगभग खाली हो गई थी। उधर, केदारनाथ में भी बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह 3 बजे से मंदिर परिसर में जुटने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई और बीते चार एक सप्ताह की अपेक्षा पूरे दिनभर मौसम सुहावना रहा, जिस कारण मंदिर परिसर में भी खूब भीड़ जुटी रही। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पूरे दिनभर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। शुक्रवार को केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई लाख के पार हो गई।


ये भी पढ़ें...Guldar Terror:  किसी रेस्क्यू सेंटर में जगह नहीं, पकड़ने के बाद अब विभाग के सामने गुलदार को रखने का संकट

तुंगनाथ में भी उमड़ रहे श्रद्धालु
पंच केदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों में खासा उत्साह बना हुआ है। 26 मई को कपाट खुलने के बाद से अभी तक यहां 7123 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इधर, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भी बीते बीस दिनों में 7549 शिव भक्त दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed