फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Unregistered passengers will be stopped if crowd increases: DGP

चारधाम यात्रा 2022: भीड़ बढ़ी तो रोके जाएंगे बिना पंजीकरण वाले यात्री, डीजीपी ने कहा-केदारनाथ में सबसे अधिक समस्या

Tue, 10 May 2022 11:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 May 2022 11:38 AM IST
सार

पुलिस को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई जगहों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। डीजीपी ने बताया कि यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो पुलिस अपंजीकृत श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से पहले रोक भी सकती है। रुद्रप्रयाग पुलिस को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Unregistered passengers will be stopped if crowd increases: DGP
केदरनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीड़ ज्यादा बढ़ने पर बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को पुलिस रोक भी सकती है। ऐसा वहां पर भीड़ नियंत्रण में आ रही समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है। यह समस्या ज्यादातर केदारनाथ धाम में हो रही है। उपरोक्त बातें डीजीपी अशोक कुमार ने कहीं। उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील भी की कि वह पंजीकरण कराने के बाद ही दर्शनों के लिए आएं।

विज्ञापन


सभी धामों में पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारों धामों में अभी पंजीकरण चेकिंग की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने भी ऐसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में पुलिस को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजीपी का कहना है कि ज्यादा समस्या केदारनाथ धाम में हो रही है।

विज्ञापन

 

यदि केवल पंजीकरण कराकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही आने दिया जाए तो भीड़ नियंत्रण आसान हो जाएगा। डीजीपी ने बताया कि यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है, तो पुलिस अपंजीकृत श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से पहले रोक भी सकती है। ऐसे निर्देश रुद्रप्रयाग पुलिस को दिए गए हैं। एक निश्चित जगह पर बैरियर लगाकर ऐसे श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सभी धामों के आसपास पुलिस के सारे इंतजाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ को भी यात्रा रूट पर 32 जगहों पर तैनात किया गया है। रास्तों में पुलिस के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ लापरवाही के मामले सामने आए थे। ऐसे में पुलिस अफसरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया था।

केदारनाथ ट्रैक पर अव्यवस्थाएं दूर करने के दिए निर्देश 

केदारनाथ धाम ट्रैक पर कई जगहों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां साइड रेलिंग और पथ प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हादसे होने की भी आशंका बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने एसपी रुद्रप्रयाग को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी हाल ही में चारों धामों से लौटे हैं। वहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार को उन्होंने केदारनाथ धाम के ट्रैक पर अव्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चारधाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, यात्रा के लिए 9.5 लाख से अधिक पंजीकरण

पुलिस ड्यूटी बढ़ाने के भी दिए निर्देश

डीजीपी ने बताया कि इस ट्रैक पर कुछ जगहों पर साइड रेलिंग भी नहीं बनी हुई हैं। यहां पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। यही नहीं महिला यात्रियों के लिए शौचालय भी नहीं बने हुए हैं। बताया कि ये सब अव्यवस्थाएं गुप्तकाशी से आगे के मार्ग पर हैं। इसके लिए उन्होंने एसपी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया है। कहा गया कि वह डीएम से समन्वय स्थापित कर अव्यवस्थाओं को दूर करें। यहां जितनी जल्दी हो सके सब व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं, ताकि कोई हादसा न हो। पथ प्रकाश और साइड रेलिंग न होने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर उन्होंने पुलिस ड्यूटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो और किसी अप्रिय घटना के बाद राहत बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed