फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, DGP Ashok Kumar said- Devotees should be patient, can visit Chardham in September-October too

धैर्य रखें श्रद्धालु: डीजीपी का बयान-सितंबर-अक्तूबर में भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा, अभी इतनी भीड़ संभालना मुश्किल

Sat, 14 May 2022 09:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 09:07 PM IST
सार

पत्रकार वार्ता के दौरान डीजीपी अशोक कुुमार ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। क्षमता से दोगुने यात्री आ रहे हैं। चारधामों में भीड़ उमड़ने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए धामों में यात्रियों की संख्या तय की है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, DGP Ashok Kumar said-  Devotees should be patient, can visit Chardham in September-October too
व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाते डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी अशोक कुुमार ने चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि है चारधाम की यात्रा केवल मई-जून में ही नहीं होती, सितंबर-अक्तूबर में भी यात्रा होती है। आप सितंबर-अक्तूबर में भी सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकते हैं। चारधाम की यात्रा पर क्षमता से अधिक यात्री आने बाद हो रही अव्यवस्था के बाद उन्होंने यह बयान दिया।  

विज्ञापन


डीजीपी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में ब्रह्मपुरी और भद्रकाली चेक पोस्ट पर चारधाम की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाई। भद्रकाली में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस साल चारधाम यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। क्षमता से दोगुने यात्री आ रहे हैं। चारधामों में भीड़ उमड़ने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए धामों में यात्रियों की संख्या तय की है।
विज्ञापन


कहा यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस की ओर से उन्हें रोका जा रहा है। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन धामों में इतने संसाधन नहीं हैं। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को चारधाम की यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर, सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली, थाना प्रभारी मुनिकीरेती रितेश शाह, कमलेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यात्री क्षमता और वीआईपी दर्शन खत्म करने से असमंजस, सीएम के बयान के बाद जानिए डीएम ने क्या कहा?

रात में 10 से सुबह चार बजे तक चल सकेंगे भारी वाहन
डीजीपी अशोक कुुमार ने कहा कि रात दस बजे से सुबह चार बजे तक भारी वाहन यात्रा पर मार्ग पर चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस चेक पोस्ट पर संबंधित वाहन की जांच के बाद ही उसे आगे भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान बशर्ते चालक ने किसी प्रकार के नशे का सेवन न किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed