फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Badrinath Kedarnath Temple Committee passed a budget of 67.22 crores

चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Tue, 29 Mar 2022 05:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 29 Mar 2022 05:43 PM IST
सार

मंदिर समिति के प्रस्तावित बजट में तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं के साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ धाम समेत अधीनस्थ मंदिरों की व्यवस्थाओं, पूजा व्यवस्था, संस्कृत विद्यालयों, विद्यापीठ फार्मेसी, विश्राम गृहों का रखरखाव, तीर्थयात्रियों को पेयजल, आवास व्यवस्था, प्रचार प्रसार, भोग व्यवस्था और यात्रा सुविधाओं का प्रावधान किया गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: Badrinath Kedarnath Temple Committee passed a budget of 67.22 crores
बद्रीनाथ मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 67.22 करोड़ का बजट पारित किया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के स्थायी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन


बीकेटीसी कार्यालय में हुई बैठक में कुल 67.22 करोड़ का बजट पारित किया गया, जिसमें से बदरीनाथ मंदिर से 34.44 करोड़ और केदारनाथ मंदिर से 32.78 करोड़ की आय प्रस्तावित है। मंदिरों से होने वाली आय के सापेक्ष व्यय को समान रूप से प्रस्तावित किया गया। बैठक में आगामी बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से इलाज की सुविधा देने पर विचार
मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति के प्रस्तावित बजट में तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं के साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ धाम समेत अधीनस्थ मंदिरों की व्यवस्थाओं, पूजा व्यवस्था, संस्कृत विद्यालयों, विद्यापीठ फार्मेसी, विश्राम गृहों का रखरखाव, तीर्थयात्रियों को पेयजल, आवास व्यवस्था, प्रचार प्रसार, भोग व्यवस्था और यात्रा सुविधाओं का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीकेटीसी का जल्द ही नया लोगो लांच किया जाएगा। बैठक में समिति ने स्थायी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके अलावा अस्थायी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से इलाज की सुविधा देने पर विचार किया जाएगा।

80 लाख से होगा लक्ष्मीनारायण सिंहासन का पुनर्निर्माण

बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, जय प्रकाश उनियाल, भाष्कर डिमरी, वीरेंद्र असवाल, रणजीत सिंह राणा, पुष्कर जोशी, नंदा देवी, कृपा राम सेमवाल, राजपाल जड़धारी, प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, गिरीश देवली, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, लेखाकार आरसी तिवारी, भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़, अतुल डिमरी, विश्वनाथ, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...महंगे पड़े बड़े-बोल, अकील की कांग्रेस से छुट्टी: निष्कासन से आक्रोश, कहा- अब तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनकर रहेगी

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के पश्चिमी द्वार पर लक्ष्मी नारायण का सिंहासन है। जो 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर समिति की ओर से इसे ठीक भी कराया गया था। एक दान दाता के सहयोग से चांदी का सिंहासन तैयार किया जाएगा। इस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed