फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Yatra will be operated with Limited Pilgrims

चारधाम यात्रा 2021: इस बार भी सीमित संख्या में संचालित होगी चारधाम यात्रा

Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से चारधाम यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Yatra will be operated with Limited Pilgrims
चारधाम यात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण इस बार भी चारधाम यात्रा सीमित संख्या में ही संचालित होगी। जिसमें बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुुुओं की क्षमता के आधार पर प्रतिदिन दर्शन की अनुमति दी जाएगी। जिससे कोविड प्रोटोकाल का सही ढंग से पालन हो सके। 

विज्ञापन


एक जुलाई से चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए यात्रा शुरू की जाएगी। जबकि 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण, ई-पास और कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की स्थिति सामान्य रहने पर राज्य से बाहर के लोगों को भी यात्रा में आने अनुमति दी जाएगी। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते देवस्थानम बोर्ड ने चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की  संख्या सीमित की थी।

जिसमें बदरीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री धाम में 400 लोगों को एक दिन में दर्शन करने की अनुमति दी गई थी। इस बार भी चारधाम यात्रा को सीमित संख्या में संचालित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है। 

देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। इस बार भी सीमित संख्या में चारधामों में श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति का प्रस्ताव दिया गया है।

चारधाम यात्रा खोलने को लेकर किया प्रदर्शन

हरिद्वार में चारधाम यात्रा खोलने के लिए ट्रेवल व्यवसायियों और व्यापारियों ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि चारधाम यात्रा खुलने से ही व्यापारियों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण व्यापारी वर्ग पूरी तरह से टूट गया है। पिछले डेढ़ वर्ष से व्यवसाय समाप्ति की कगार पर आ गया है। ऐसे में सरकार की तरफ से भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही।

इसके कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती जा रही है। चारधाम यात्रा हरिद्वार से शुरू होती है। श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं तो यहां के व्यापारियों को भी रोजगार मिलता है।

सरकार चारधाम यात्रा जल्द से जल्द शुरू करे, वरना व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि बीजेपी सरकार सभी फैसले व्यापारियों के खिलाफ ले रही है। अन्य प्रदेशों में अनलॉक शुरू हो गया, लेकिन यहां पर बीजेपी के नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण व्यापारियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed