फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Online Green Card to be made from 15 April

चारधाम यात्रा 2021: 15 अप्रैल से बनेंगे ऑनलाइन ग्रीन कार्ड, परिवहन विभाग ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

Thu, 08 Apr 2021 08:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Apr 2021 08:31 PM IST
सार

  • परिवहन विभाग ने तैयार किया सॉफ्टवेयर, किया जा रहा है परीक्षण
  • मुख्यमंत्री करेंगे सॉफ्टवेयर लॉन्च, 10 सीट क्षमता तक के वाहनों के घर बैठे बनेंगे ग्रीन कार्ड

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Online Green Card to be made from 15 April
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बनेंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण करते ही चारधाम के लिए ऑनलाइन ग्रीन कार्ड को प्राथमिकता पर लिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने आरटीओ प्रशासन देहरादून से इसकी प्रगति जानी और लॉन्चिंग की तैयारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हर साल चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनते हैं। यह ऑफलाइन प्रक्रिया थी, जिसकी वजह से ग्रीन कार्ड बनवाने वालों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। सरकार ने इस साल से दस सीट क्षमता तक के वाहनों के ग्रीन कार्ड ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: बाहरी राज्यों के तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आरटीओ ने अलग सॉफ्टवेयर बनवाया है। इस सॉफ्टवेयर में ही वाहन की पूरी डिटेल भरने के बाद ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बन जाएगा, जिसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। इसके लिए किसी भी दस सीट क्षमता वाले वाहन स्वामी को आरटीओ दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी।

ग्रीन गार्ड बनाने की तैयारियां पूरी

दस से अधिक सीट क्षमता वाले वाहनों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने वाहनों की जांच के लिए आरटीओ दफ्तर जाना होगा। आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई के मुताबिक, ग्रीन गार्ड बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल चल रहा है।

इस दिन खुलेंगे चारधाम के कपाट
गंगोत्री              14 मई 2021
यमुनोत्री            14 मई 2021
केदारनाथ          17 मई 2021
बदरीनाथ           18 मई 2021

दस सीट क्षमता तक के वाहनों के ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। इसके सभी पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हाथों इसकी लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है।
- रंजीत सिन्हा, सचिव, परिवहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed