Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Gangotri Dham Doors will open tomorrow 15 may

चारधाम यात्रा 2021: धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली, शनिवार को खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

Fri, 14 May 2021 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 May 2021 08:51 PM IST
सार

अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। शनिवार को गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। यह पहली बार होगा जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अलग-अलग दिल खुलेंगे। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Gangotri Dham Doors will open tomorrow 15 may
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात शनिवार तड़के गंगोत्री पहुंचेगी। जिसके बाद सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।  

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीया पर विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, सबसे पहले प्रधानमंत्री की ओर से हुई पूजा
विज्ञापन


कोविड महामारी के चलते इस बार तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। शुक्रवार सुबह मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूर्वाह्न पौने बारह बजे मंदिर के गर्भगृह से मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ ही मां सरस्वती एवं मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : अपने धाम रवाना हुए भगवान केदारनाथ, तस्वीरों में देखें भक्तिमय डोली यात्रा

गांव में मौजूद करीब 25 पुरोहित परिवारों ने आराध्य समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी में मां गंगा की डोली यात्रा का विदा किया। इस बार कोविड गाइड लाइन के चलते महज 21 लोग ही डोली यात्रा में शामिल हुए। सेना का पाइप बैंड भी डोली यात्रा में शामिल नहीं हो पाया।

मुखबा से मार्कण्डेय, जांगला होते हुए डोली यात्रा कोपांग पहुंची। जहां आईटीबीपी के हिमवीरों ने धूप-दीप जलाकर एवं पुष्पवर्षा कर मां गंगा को गंगोत्री के लिए विदा किया। शाम करीब चार बजे डोली यात्रा भैरोंघाटी पहुंची। डोली यात्रा के दौरान यात्रा पथ मां गंगा के जयकारों से गूंजता रहा।

Trending Videos

भैरव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया

शुक्रवार रात को यहां स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। डोली यात्रा में प्रशासन के प्रतिनिधि सीओ हीरालाल बिजल्वाण के साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, हरीश सेमवाल, राकेश सेमवाल, उमाकांत सेमवाल, सुशील सेमवाल, केशव सेमवाल, कृपाराम सेमवाल आदि शामिल हुए।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की डोली यात्रा भैरोंघाटी से शनिवार तड़के चार बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ अक्षय तृतीया की पावन बेला में सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर विश्व कल्याण के साथ ही कोरोना महामारी से निजात के लिए यज्ञ हवन कर आहुतियां डाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed