फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2020: Heli Service for Kedarnath starts from Today

Chardham Yatra 2020 : केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवा शुरू, अब तक 12 सौ से अधिक यात्रियों ने की बुकिंग

Fri, 09 Oct 2020 05:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2020: Heli Service for Kedarnath starts from Today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI file photo

कोविड महामारी के कारण केदारनाथ धाम के लिए पिछले छह माह से बंद पड़ी हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। आज सुबह छह बजे से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों ने अपनी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। डीजीसीए ने हेलीपैडों पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


केदारनाथ के लिए गुप्त काशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। नौ एविएशन कंपनी के माध्यम से हेली सेवा शुरू की जाएगी।

डीजीसीए ने छह अक्तूबर से हेलीपैडों का निरीक्षण का सुरक्षा मानकों व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया था। हेलीपैडों पर हेली सेवा संचालन के लिए सभी इंतजाम पूरे होने के बाद डीजीसीए ने अनुमति दी थी।

विज्ञापन

अब तक 12 सौ से अधिक यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग की

गुप्त काशी हेलीपैड से प्रति यात्री 7750 रुपये, फाटा से 4720 रुपये और सिरसी से 4680 रुपये (किराया आने व जाने) है। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (यूकाडा) ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक 12 सौ से अधिक यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग की है। 

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यूकाडा के माध्यम से हेली सेवा संचालन के लिए पहले ही एसओपी जारी कर दी गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन कर हेली कंपनियों को यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed