फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Shrine Management Board Act Format Ready

उत्तराखंड: श्राइन बोर्ड की तर्ज पर चारधाम एक्ट का प्रारूप तैयार, तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Chardham Shrine Management Board Act Format Ready
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के चारों धामों में दर्शन, यात्रा और अन्य सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए चार धाम विकास परिषद ने एक्ट का प्रारूप तैयार कर लिया है। श्राइन बोर्ड की तर्ज पर तैयार किए प्रारूप की प्रति परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन को सौंपी।

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा में उत्तराखंड लोक धार्मिक संस्थाएं (प्रबंधन एवं विकास) अधिनियम 2019 के प्रारूप पर विचार हुआ। आचार्य ममगाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अनसुइया प्रसाद मैखुरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक में आचार्य ममगाईं ने कहा कि प्रस्तावित अिधिनयम में चारों धामों के हकहकूदारी को ध्यान में रखा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आयोजित बैठक में सभी धामों से जुड़े प्रमुख लोगों और हकहकूकदारों को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंदिरों और यात्रा की व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ हर हाथ को काम भी मिले। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलायन ने कहा कि पलायन रोकने के लिए चारों धामों में तीर्थाटन के कारोबार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना होगा।

 बैठक में पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी ने कहा कि एक व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि समाज के हित को ध्यान में रखकर कार्य होना चाहिए। इसमें सबकी सहमति भी आवश्यक है। चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूइया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश व प्रदेश हित में सबको मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने चारों धामों लोगों को साथ लेकर व्यवस्थाएं बनाने का सुझाव दिया। विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि एक्ट बनने और उसके लागू होने के बाद चारों धामों की यात्रा व्यवस्था में कई बड़े सुधार होंगे। बैठक में कृष्ण कांत कोठियाल, हरीश डिमरी, महेश बग्वा़ड़ी, जगमोहन उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, राकेश सेमवाल, पोस्ती जी, परिषद के ओएसडी प्रवीण ममगाई एवं सभी धामों के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed