फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Devasthanam Board: Priest Wrote Letter to CM And President By their blood

चारधाम देवस्थानम बोर्ड: तीर्थपुरोहितों ने राष्ट्रपति और सीएम को भेजा खून से लिखा पत्र

Tue, 17 Aug 2021 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Aug 2021 09:15 PM IST
सार

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में मंगलवार को तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Chardham Devasthanam Board: Priest Wrote Letter to CM And President By their blood
तीर्थ पुरोहितों ने खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खून से लिखा पत्र भेजा है। उनका कहना है कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, धाम में आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मंदिर मार्ग से होते हुए एमआई-26 हेलीपैड तक जुलूस भी निकाला। 

विज्ञापन


केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में मंगलवार को तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि पिछले साल से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार पर तीर्थपुरोहित समाज व हक-हकूकधारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इस मौके पर तीर्थपुरोहित साकेत बगवाड़ी ने राष्ट्रपति व निति बगवाड़ी से मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र लिखकर बोर्ड को भंग करने की मांग की। इसके बाद आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों ने मंदिर मार्ग से हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकाला। इस मौके पर प्रकाश तिंसोला, प्रदीप शर्मा, आचार्य संतोष त्रिवेदी, मनोज तिवारी समेत अन्य तीर्थपुरोहित मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ में क्रमिक अनशन शुरू
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन अनशन पर बैठने वालों में प्रकाश तिंसोला, प्रदीप शर्मा, नितिन बगवाड़ी और मनोज तिवारी शामिल हैं। केदार सभा के अध्यक्ष ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई के साथ आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए जो भी संभव होगा, किया जाएगा। 

तीर्थपुरोहितों ने फूंका पुतला, सीएम आवास के घेराव की चेतावनी
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग न करने के विरोध में मंगलवार को तीर्थपुरोहितों ने सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। साथ ही बोर्ड भंग न किए जाने पर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।

चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल व बदरीश पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया की अध्यक्षता में तीर्थपुरोहितों ने संगम स्थल पर नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। डॉ. प्रभात रतूड़ी ने कहा कि सरकार मात्र हिंदू धर्म के पूजा स्थलों को बंद कर रही है जबकि अन्य धर्मों से छेड़छाड़ का साहस नहीं जुटा पा रही है।


तीर्थपुरोहितों ने चारधाम यात्रा शुरू करने और देवस्थानम बोर्ड को भंग न किए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर आशीष कोठियाल, विपुल सवासेर, राहुल कोटियाल, विनोद टोडरिया, शशिकांत, भास्कर पुरोहित, सुनील पालीवाल, राकेश पंचभैया, विकास ध्यानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed