फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Devasthanam Board: priest will do Ministers Residences march on Tuesday

चारधाम देवस्थानम बोर्ड: मंगलवार को मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे तीर्थ पुरोहित 

Mon, 22 Nov 2021 08:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 08:12 PM IST
सार

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे।

विज्ञापन
Chardham Devasthanam Board: priest will do Ministers Residences march on Tuesday
धरना देते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के विरोध में चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने फिर से आंदोलन का एलान कर दिया है। 23 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाकर देहरादून में आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से जुड़ी पंचायत एवं मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन


इस दिन देहरादून में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। महापंचायत ने निर्णय लिया कि 23 नवंबर को यमुना कॉलोनी में मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत के प्रवक्ता डॉ.बृजेश सती ने बताया कि 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मंत्रिमंडल से देवस्थानम बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस दिन को चारों धामों के तीर्थपुरोहित व हकहकूकधारी काला दिन के रूप में मनाएंगे। देहरादून में आक्रोश रैली निकाल कर आंदोलन के आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।


बैठक में चारधाम महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, सह सचिव आलोक उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, सह सचिव निखिलेश, महा पंचायत समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर के रावल मुकेश सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती, सचिव डीके कोठियाल, पंडा पुरोहित महासभा बदरीनाथ धाम के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, दुर्गेश भट्ट, केदार सभा कार्यकारिणी सदस्य आचार्य संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed