फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham devasthanam board: Chief Minister Pushkar Singh Dhami banned board till all disputes resolved

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारे विवाद का हल होने तक बोर्ड पर लगाई रोक

Wed, 11 Aug 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
chardham devasthanam board: Chief Minister Pushkar Singh Dhami banned board till all disputes resolved
केदारनाथ में पुरोहितों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सारे विवाद का हल होने तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का काम रोका गया है। विवादों के हल के लिए हाईपावर कमेटी का बना दी गई है। यह कमेटी चारधाम से जुड़े सभी हकहकूधारियों, पंडे-पुरोहितों की बातों को सुनेंगी।

विज्ञापन


चारधाम देवस्थानम प्रबंधन कानून से नाराज तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्टैंड एकदम साफ है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने हाईपावर कमेटी बना दी है।

विज्ञापन


यह कमेटी चारधाम से जुड़े सभी लोगों की बात सुनेगी। उनकी बातें सुनने के बाद वह हल निकालेगी। तब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की यथास्थिति रहेगी। उस पर रोक लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हर विवाद में बीच का रास्ता निकालूंगा
कर्मकार बोर्ड में श्रम मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्य सेवक के रूप में वह हर विवाद का हल निकालेंगे। सभी विवादों में बीच का रास्ता निकालकर समाधान होगा।

केंद्रीय मंत्रियों से बड़ी योजनाओं के धन जारी करने की मांग करुंगा

दिल्ली दौरे से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कुछ बड़ी योजनाएं हैं, जिनकी शीघ्र स्वीकृति की मांग को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वह केंद्रीय मंत्रियों से योजनाओं के धनराशि जारी करने का अनुरोध करेंगे।

तीर्थपुरोहितों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी के साथ मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया।

 

इसके बाद मंदिर की परिक्रमा कर आंदोलनकारियों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर मंदिर मंदिर मार्ग से हेलीपैड तक जुलूस निकाला। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, मुकेश बहुगुणा, अंकुर शुक्ला, शुभांशु शुक्ला, दीपनारायण शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed