फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra through helicopter.

उत्तराखंडः अब हैलीकॉप्टर करवाएगा चारधाम यात्रा

Sun, 19 Apr 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Apr 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra through helicopter.

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने हैलीकॉप्टर की सर्विसेज शुरू करने की औपचारिकताएं नागरिक उड्डयन विभाग ने पूरी कर ली है। धामों के कपाट खुलने के साथ निजी कंपनियों के हैलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए सरपट उड़ाने भरेंगे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए चार्टर सेवा से लेकर हैली टैक्सी सुविधा का विकल्प भी रहेगा। यात्री चाहे तो ढ़ाई लाख रुपए में चारों धाम घूम सकते हैं नहीं तो बेस कैंप तक गाड़ी से पहुंच रियायती हेली टैक्सी से जल्द दर्शन कर लौट सकते हैं। हैली सर्विस को बेहतर बनाने के लिए चारों धाम के लिए नए हैलीपेड और हैलीड्रम बनाए हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ से गुप्तकाशी के बीच ही तीन जगह पर लैडिंग के लिए हैलीपेड हैं। मौसम खराब होने पर वैकल्पिक हैलीपेड की सुविधा बढ़ाई गई है। बद्रीनाथ में पहले ही हैलीपैड निर्मित है जबकि गंगोत्री और यमनोत्री के लिए हेलीपेड विस्तारित किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारधाम में सर्वाधिक सर्विस
केदारनाथ के लिए सर्वाधिक हैलीसर्विसेज का प्रावधान रखा गया है। यहां लगभग 21 किलोमीटर का नया बना पैदल ट्रैक है, जिसके चलते तीन जगह से हैलीकाप्टर उड़ान भरने के स्थान चिन्हीत हैं। बद्रीनाथ धाम के लिए भी हैलीसर्विसेज यहां से ली जा सकती है।

यह रहेगा हैली सर्विसेज का खाका

char dham yatra through helicopter.

- सात कंपनियां करेंगी चार धाम में हैलीकॉप्टर आपरेट
- केदारनाथ धाम के लिए विशेष उड़ानों का प्रबंध रहेगा
- गुप्तकाशी से केदारनाथ की नियमित हैली सेवा लगभग 7500 रु में
- दिल्ली और देहरादून से कई तरह की चार्टर हैलीसर्विस रहेगी उपलब्ध
- चारों धाम की चार्टर सेवा का खर्च प्रतिव्यक्ति ढ़ाई लाख रुपए
- चार्टर सेवा के लिए प्रतिघंटा 75 से 85 हजार तक रेट, पांच यात्री जरूरी
- उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं

इस बार चार धाम दर्शन के लिए 7 उड्डयन कंपनियां आई हैं। हेलीपेड और हैलीड्रम का निर्माण पूरा हो चुका है। देहरादून से चारों धाम हैलीसर्विसेज से जोड़े जा चुके हैं। श्रद्धालु चाहें तो हैलीटैक्सी सुविधा ले सकते हैं नहीं तो चार्टर सर्विस का प्रावधान है। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी हैलीकॉप्टर अपनी सेवाएं देंगे।
- राकेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव

चारधाम यात्रा मार्गों पर खुलेंगी 70 पुलिस चौकी
चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस बार 70 पुलिस चौकी खोली जा रही है। यहां पर एसडीआरएफ के 150 और पुलिस विभाग के पांच उप निरीक्षक और सिपाही तैनात किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों को 108 के जरिये चिकित्सा संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही है।

गढ़वाल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गढ़वाल के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर सिरोबगढ और लामबगड में भूस्खलन जोन के दोनों तरफ एसडीआरएफ तैनात रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस बार यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मौसम और ट्रैफिक के बारे में अलर्ट किया जाएगा। यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूलने वाले होटल, ढाबा और खच्चर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed