फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra continue on red alert in uttarakhand.

'खतरनाक' अलर्ट के बाद भी चारधाम आ रहे यात्री

Thu, 25 Jun 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jun 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra continue on red alert in uttarakhand.

चार धाम यात्रा के बीच बुधवार को मानसून ने भी उत्तराखंड में दस्तक दी। औपचारिक रूप से मौसम विभाग ने इसका ऐलान भी किया। इसी के साथ 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को रेड कलर एलर्ट भी जारी किया।

विज्ञापन


इसका मतलब है पूरी तरह से सचेत रहें। शासन के स्तर पर मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने का दावा किया जा रहा है पर बुधवार को जारी अलर्ट को लेकर खास हलचल नहीं दिखी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून को उत्तरकाशी, रुदप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बरसात की आशंका है।
विज्ञापन


इसी तरह 26 जून को इन जिलों के अलावा पिथौरागढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। 27 को इन जिलों केअलावा चमोली और बागेश्वर में भारी बरसात की संभावना है। 28 को भी कुछ जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बरसात का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बरसात का पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी को एक स्तर और बढ़ा दिया गया है। रेड कलर में जारी चेतावनी का मतलब है कि पूरी तैयारी केसाथ चौकस रहना। मंगलवार को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने भी जिलों को अलर्ट किया था और शासन में भी स्थिति का जायजा लिया था।

बुधवार को यह हलचल गायब रही पर अधिकारियों ने स्थिति पर निगाह रखने का दावा किया। चेतावनी के बीच चारधाम यात्रा जारी है। मौसम विभाग ने यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत भी दी है।

आस्था पथ पर बढ़ते रहे यात्री

char dham yatra continue on red alert in uttarakhand.

मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के लिए राज्य में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद चारधाम और श्रीहेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं देखी गई। बुधवार को रोजाना की तरह पांचों धाम के लिए तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करवा कर रवाना होते रहे।

इस दौरान न तो किसी ने बुकिंग रद्द कराई और न ही फोटोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन में कमी आई। आम दिनों की अपेक्षा बुधवार को ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के लिए पंजीकरण करवाया। मेरठ निवासी हरेंद्र ने बदरीनाथ के लिए पंजीकरण कराया। बताया कि मौसम के अलर्ट की जानकारी है, लेकिन फिलहाल मौसम ठीक है।

बदरीनाथ के दर्शन करके ही लौटेंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे जालंधर निवासी स्वर्ण सिंह और कुलविंदर कौर ने बताया कि देव दर्शन के लिए आस्था पथ पर किसी आपदा का खौफ नहीं है। यात्रा वाहन रोटेशन के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि रोटेशन से सप्ताह भर से रोजाना 3-4 वाहन धाम जा रहे हैं।

बुधवार को भी यात्रा बुकिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गुरुवार के लिए तीन-चार बसों की बुकिंग है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक बारिश से मार्ग बाधित होगा तो यात्रा पर असर पड़ सकता है। बताया कि 12 जून के बाद से तीर्थयात्री मौसम को लेकर एहतियात बरतने लगे हैं। ऐसा हर साल होता है।

फोटोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन केंद्र प्रभारी एस. श्रीनिवासन ने बताया कि भारी बारिश का अलर्ट होने के बावजूद बुधवार को यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन में कमी नहीं आई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को ऋषिकेश केंद्र पर अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed