फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham yatra 2022: Three pilgrims from Mumbai and Gujarat died in Kedarnath due to heart attack

Char Dham yatra 2022: केदारनाथ धाम पहुंचे मुंबई और गुजरात के तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 17 Oct 2022 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुदप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुदप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 08:10 PM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि पैदल मार्ग से धाम पहुंचे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।

विज्ञापन
Char Dham yatra 2022: Three pilgrims from Mumbai and Gujarat died in Kedarnath due to heart attack
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम में तीन दिन में तीन यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ यात्रा में 146 यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने व अन्य कारणों से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


Char Dham Yatra 2022: पांच सालों में इस बार सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की हुई मौत, 311 की गई जान, ये रही वजह
विज्ञापन


सोमवार को मुंबई के घाट-कोपर निवासी 57 वर्षीय अंजली गोविंद अपने परिजनों के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंची थी। वहां, उनकी तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत के कारण स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Char dham yatra 2022: अनफिट होने के बाद भी शपथ पत्र भरकर अपने जोखिम पर केदारनाथ यात्रा के लिए गए चार यात्री

इसके उपरांत पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव को हेलीकॉप्टर से केदारघाटी पहुंचाया। जहां से सड़क मार्ग से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। इससे पूर्व रविवार रात को केदारनाथ में ठहरे जुवन सिंह (75), निवासी जामनगर, गुजरात की भी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, बीते 15 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचे ठाणे-मुंबई निवासी 29 वर्षीय आशीष मोरे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतक यात्रियों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 146 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि पैदल मार्ग से धाम पहुंचे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। मौसम में बदलाव के कारण ठंड के प्रकोप से भी कई यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े साथ लेकर आने और पैदल मार्ग पर कम कपड़ों में न चलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed