फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Char dham yatra 2022: Four travelers went to Kedarnath at their own risk

Char dham yatra 2022: अनफिट होने के बाद भी शपथ पत्र भरकर अपने जोखिम पर केदारनाथ यात्रा के लिए गए चार यात्री

Mon, 17 Oct 2022 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 01:38 AM IST
सार

Char dham yatra 2022 News: रविवार को 885 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें चार यात्रियों का रक्तचाप अधिक और ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया।

विज्ञापन
Char dham yatra 2022: Four travelers went to Kedarnath at their own risk
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों में 885 यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान चार यात्री पैदल यात्रा के लिए अनफिट पाए गए लेकिन उन्होंने अपने जोखिम पर यात्रा का शपथ पत्र दिया और धाम चले गए। इस दौरान 94 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गौरीकुंड से धाम तक 14 एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) संचालित की जा रही है। साथ ही सोनप्रयाग में दो चिकित्सकीय दल 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों के रक्तचाप, शूगर, ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को 885 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें चार यात्रियों का रक्तचाप अधिक और ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया। जिस पर उन्हें केदारनाथ न जाने की सलाह दी गई लेकिन यात्रियों ने स्वयं के जोखिम पर पैदल मार्ग से यात्रा करने का शपथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच संचालित एमआरपी पर 94 यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत के चलते ऑक्सीजन की सुविधा दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed