फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Crowd may expected in Chardham Yatra this year

Char Dham Yatra 2021: इस साल चारधाम यात्रा में दोगुने तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद

Thu, 28 Jan 2021 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jan 2021 07:43 PM IST
सार

  • आगामी यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद की बैठक
  • बीते वर्ष कोविड के बावजूद करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Crowd may expected in Chardham Yatra this year
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद को उम्मीद है कि 2021 में 2020 की तुलना में दोगुनी तादाद में तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा पर आएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के जोगीवाला कार्यालय में उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को तय होती है। इसी तरह शिवरात्रि में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होती है।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। बीते साल कोविड महामारी के कारण एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद भी तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। इस साल चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममगाईं ने कहा कि कुंभ मेले में परिषद की ओर से चारधाम की प्रदर्शनी के स्टाल लगाएं जाएंगे। आगामी चारधाम यात्रा हेतु वृहत स्तर पर तैयारियां की जाएंगी। परिवहन, स्वास्थ्य, जल संस्थान, एनएच से तालमेल कर आगामी चारधाम यात्रा को नई दिशा दी जाएगी।

इस अवसर पर  देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, चारधाम विकास परिषद के विशेष कार्याधिकारी जगत राम सेमवाल, निजी सचिव दीपक भट्ट, विपिन बुटोला, सहायक अभियंता अशोक वर्मा, देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़, संजय बोरा, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

शीतकालीन चारधाम यात्रा नहीं चढ़ पा रही परवान

उत्तरकाशी जिले में शीतकालीन चारधाम यात्रा की योजना प्रचार-प्रसार और ढांचागत सुविधाओं के अभाव में परवान नहीं चढ़ पा रही है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते बाधित रही चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा पर फोकस किया जाए, तो वर्तमान समय में हरिद्वार महाकुंभ में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को भी इस यात्रा पर आमंत्रित किया जा सकता है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव जगमोहन उनियाल का कहना है कि शीतकालीन पड़ावों तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाए, तो यात्रा को बढ़ावा मिल सकता है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल का कहना है कि मुखबा में बर्फबारी के बावजूद समिति व्यक्तिगत प्रयासों से पूरी व्यवस्था बनाए रखती है। सरकार भी धार्मिक भावना को मध्यनजर रखकर प्रयास करे, तो योजना को धरातल पर उतारा जा सकता है।

पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आयुष विभाग से भी सुझाव मांगे गए हैं। महाकुंभ से तीर्थयात्री पहुंचे, इसके लिए प्रस्ताव भेजेंगे। जिलास्तर पर स्टॉल लगाकर भी प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed