उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए पहुंचने लगे यात्री, लेकिन जीएमवीएनएल कर्मचारियों की हड़ताल से आ सकती है दिक्कत
हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। यात्रा शुरू कराने के लिए हरिद्वार के व्यापारियों का प्रदेश सरकार पर सर्वाधिक दबाव रहा। हाईकोर्ट ने यात्रा शर्तों के साथ कराए जाने की अनुमति दे दी है। यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनाकाल में चारधाम यात्रा सशर्त खोल दी गई है। कोविड नियमों के पालन के साथ सीमित संख्या में यात्री चारधाम की यात्रा कर सकेंगे। हरिद्वार तक यात्रियों का आना और पूछताछ शुरू हो गई है। शुक्रवार को कई यात्री हरिद्वार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ट्रेवल एजेंसियों से वाहनों की एडवांस बुकिंग करवा ली। कई श्रद्धालु चाधाम यात्रा शुरू होने तक मसूरी और ऋषिकेश घूमने चले गए।
वहीं, दूसरी ओर यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गढ़वाल मंडल विकास निगम लि. (जीएमवीएनएल) के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार हरिद्वार
हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। यात्रा शुरू कराने के लिए हरिद्वार के व्यापारियों का प्रदेश सरकार पर सर्वाधिक दबाव रहा। हाईकोर्ट ने यात्रा शर्तों के साथ कराए जाने की अनुमति दे दी है। यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु हरिद्वार स्थित ट्रेवल एजेंसियों से पूछताछ कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में कल से शुरू होगी यात्रा, हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन एक हजार यात्री करेंगे दर्शन
ट्रेवल एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज के मुताबिक शुक्रवार को दादर नगर हवेली से श्रद्धालु विमल कुमार भंडारी परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे और ट्रेवल एजेंसी संचालक अरुण कुमार और अनुज सिंघल से संपर्क किया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनुज सिंघल ने बताया कि पूछताछ करने वाले यात्रियों को कोर्ट की गाइड लाइन की जानकारी दी जा रही है। सरकार ने अभी एसओपी जारी नहीं की है, इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
सुमित श्रीकुंज के मुताबिक श्रद्धालु विमल कुमार ने चारधाम यात्रा पर जाने के लिए ट्रेवल एजेंसी से वाहन की बुकिंग करवा ली। यात्रा शुरू होने के इंतजार में विमल कुमार का परिवार बुकिंग के वाहन को लेकर मसूरी घूमने निकल गए। एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने बताया कि विमल कुमार के परिवार को 14 सीटर ट्रेवलर उपलब्ध कराया गया।
विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाकर श्रद्धालु के परिवार को रवाना किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार को यात्रा के नियमों को सरल करना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर सकें। इस दौरान दीपक धनवानी, आशीष पंत, समीर चावला, मनोज ननकनी, बबलू ठाकुर, विक्की शर्मा, सूरज शर्मा, भुवन गोस्वामी, निर्मल ढिल्लन, गोपाल छिब्बर व्यवसायी मौजूद रहे।
कर्मचारियों की हड़ताल से चारधाम यात्रा में आ सकती है दिक्कत
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने की शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गढ़वाल मंडल विकास निगम लि. (जीएमवीएनएल) के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार तत्काल उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करें, ताकि यात्रा को सुचारु रूप से चलाया जा सके। यात्रा ऑफिस ऋषिकेश से लेकर चार धाम मार्ग पर स्थित पर्यटक आवास गृहों के माध्यम से कर्मचारी पर्यटकों का स्वागत करते हैं। वर्तमान में जीएमवीएलएल के कर्मचारी नियमितीकरण, एकीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है। पांच दिन से वह मुख्यालय पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेशभर से सभी कर्मचारियों ने मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मुख्यालय में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से उन्हें भी खुशी है, क्योंकि इससे निगम को भी लाभ होगा। सरकार अगर चाहती है कि चारधाम यात्रा में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो तो उसे तत्काल कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
वक्ताओं में महासचिव आशीष उनियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र कुमार आदि शामिल थे। जबकि धरने में अनिता नेगी, मधु पालीवाल, चंदा देवी, रीना सजवाण, कविता देवी, उमा देवी, चंपा सती, प्रीति डिमरी, श्यामा देवी, ब्रजेश कुमारी, कमला देवी आदि शामिल रहे।