फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2021: ban removed from yatra, travels businessmen receives call from devotees

चारधाम यात्रा: हेलो! उत्तराखंड में मौसम और सड़कें क्लियर हैं? घनघनाने लगे ट्रेवल कारोबारियों के फोन 

Fri, 17 Sep 2021 03:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक प्रजापति , अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति , अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 03:15 PM IST
सार

जून माह में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद हरिद्वार के व्यापारियों को आस थी कि चारधाम यात्रा शुरू होने से उनके अच्छे दिन आएंगे। लेकिन  उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा शुरू करने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
char dham yatra 2021: ban removed from yatra, travels businessmen receives call from devotees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चारधाम यात्रा पर उच्च न्यायालय की ओर से लगाई गई रोक हटाने की खबर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से देश के दूसरे राज्यों तक पहुंच गई। इसके साथ ही हरिद्वार के ट्रेवल्स कारोबारियों के फोन घनघनाने लगे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश
विज्ञापन


बाहरी राज्यों के यात्री कारोबारियों से चारधाम यात्रा पैकेज के साथ यहां की सड़कों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। बाहरी श्रद्धालु यहां के मौसम की भी जानकारी ले रहे हैं। कारोबारियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली लहर के बाद से ही लोगों की रोजी-रोटी पर संकट
वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से ही लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया था। वर्ष 2021 के अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी थी।

जून माह में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद हरिद्वार के व्यापारियों को आस थी कि चारधाम यात्रा शुरू होने से उनके अच्छे दिन आएंगे। लेकिन  उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा शुरू करने पर रोक लगा दी थी।

गुरुवार को जैसे ही उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटाने के आदेश दिए। श्रद्धालुओं ने कार से लेकर टेंपो ट्रेवल्स, होटल, समेत अन्य जरूरी जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी। 

चारधाम का पैकैज 

नौ दिन के लिए चार यात्री, होटल, खाना व पांच सीटर कार - 75 हजार 
दस दिन के लिए 27 यात्री होटल, खाना व 27 सीटर टेंपो ट्रेवल्स 3 लाख 90 हजार 

दो धाम यात्रा का पैकेज  
पांच दिन के लिए चार यात्री होटल, खाना, पांच सीटर कार - 37 हजार 
छह दिन के लिए 27 यात्री होटल, खाना, व टेंपो टेवलर्स 1 लाख 70 हजार 

पांच सीट कार का किराया 
चारधाम - नौ दिन 36 हजार   
दो धाम - पांच दिन 20 हजार 

टैंपो ट्रेवल्स 
चारधाम- एक लाख रुपया नौ दिन  
दो धाम- दो धाम 60 हजार पांच दिन  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed