फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: 10 lakh Rupees Online Booking Cancelled Due to Coronavirus

कोरोना का असर: केदारनाथ समेत पर्यटक स्थलों से जुड़ी 10 लाख से अधिक की बुकिंग रद्द

Wed, 21 Apr 2021 01:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 PM IST
सार

बीते एक सप्ताह में केदारनाथ सहित पर्यटक स्थल चोपता से जुड़ी 10 लाख से अधिक की बुकिंग रद्द हो चुकी हैं, जिससे कारोबारी खासे परेशान हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: 10 lakh Rupees Online Booking Cancelled Due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का कारोबार पर व्यापक असर पड़ने लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) होम स्टे, हट्स, कॉटेज, रेस्टोरेंट से जुड़ी बुकिंग रद्द होने लगी हैं। बीते एक सप्ताह में केदारनाथ सहित पर्यटक स्थल चोपता से जुड़ी 10 लाख से अधिक की बुकिंग रद्द हो चुकी हैं, जिससे कारोबारी खासे परेशान हो चुके हैं। 

विज्ञापन


14 मई को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम और 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। वहीं, 17 मई को केदारनाथ व तृतीय केदार तुंगनाथ और 18 मई को बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होगी। इस बार, स्थानीय लोगों के साथ ही कारोबारियों में यात्रा के वृहद संचालन की उम्मीद थी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारघाटी सहित अन्य क्षेत्रों में तैयारियां भी शुरू हो गई थी। लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालात यह है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम को मिली तीन करोड़ की बुकिंग में बीते एक सप्ताह में आठ लाख की बुकिंग रद्द हो चुकी है।

जबकि  केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी व मद्महेश्वर घाटी में होम स्टे संचालकों की लगभग दो लाख की बुकिंग भी रद्द हो गई है। रद्द हुई बुकिंग में 17 से 25 मई तक की पांच सौ रूम, कॉटेज और ध्यान गुफा की बुकिंग भी शामिल हैं।

महाकुंभ 2021:...तो यात्रियों की वजह से हरिद्वार में बढ़ा कोरोना संक्रमण, हैरान कर रहे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े 

साथ ही प्रतिदिन कार्यालय को 15 से 20 मेल मिल रही है, जिसमें बुकिंग को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। जीएमवीएन के अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में जिन लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द कराई है, उनका दोबारा बुकिंग कराना मुश्किल है।

मुश्किल में कारोबारी

ऊखीमठ के किमाणा गांव में होम स्टे का संचालन करने वाले डा. कैलाश पुष्पवाण ने बताया कि अप्रैल माह के लिए उनके पास दिल्ली, बंगलूरू, गुजरात, मध्य प्रदेश की 10 से अधिक बुकिंग थी, लेकिन ये सभी रद्द हो चुकी है।

उधर, चोपता में मैगपाई रेस्टोरेंट के संचालक भरत पुष्पवाण व मनोज भंडारी ने बताया अप्रैल, मई व जून के लिए अच्छी बुकिंग मिली थी। लेकिन अब पर्यटक, अपनी बुकिंग को रद्द करा रहे हैं।

ऐसे में रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मियों की सैलरी जुटाना मुश्किल हो रहा है। गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि 15 दिनों में कोरोना से जो हालात पैदा हुए हैं, उससे यात्रा के संचालन पर संशय बना हुआ है।
 
देश में कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप ने जो हालात हुए हैं, उससे एक सप्ताह में दस लाख की बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में अन्य बुकिंग के रद्द होने की संभावना है, जो कारोबार की दृष्टि से शुभ नहीं है।
- एसपीएस रावत, सहायक प्रधान प्रबंधक पर्यटन यात्रा, जीएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed