फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020 latest news: up CM Yogi and uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat trapped in Kedarnath due to heavy snowfall

बर्फबारी से आठ घंटे केदारनाथ में ही फंसे रहे सीएम योगी व रावत, सोमवार को गौचर में किया रात्रि प्रवास

Tue, 17 Nov 2020 05:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Nov 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020 latest news: up CM Yogi and uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat trapped in Kedarnath due to heavy snowfall
गौचर में ही आईटीबीपी कैंप में रात्रि प्रवास करेंगे - फोटो : amar ujala

भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ में आठ घंटे फंसे रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रीगण व अधिकारी शाम पौने पांच बजे हेलीकॉप्टर से गौचर चले गए। खराब मौसम के कारण वे गौचर में ही आईटीबीपी कैंप में रात्रि प्रवास करेंगे और मंगलवार को मौसम साफ रहने पर ही बदरीनाथ जाएंगे। 

विज्ञापन



विज्ञापन


सोमवार को तड़के से ही केदारनाथ में तेज बर्फबारी होती रही। सुबह 8.30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंदिर मार्ग पर बाबा की डोली के साथ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली को विदा करने के बाद सीएम योगी को करीब 8.40 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होना था, लेकिन बर्फबारी के चलते हेलीकॉप्टर केदारनाथ नहीं पहुंच सका। इसके बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण जीएमवीएन के विश्राम गृह में पहुंचे।

8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए केदारनाथ धाम के कपाट

भाई दूज पर केदारनाथ धाम के गर्भगृह के कपाट बर्फबारी के बीच आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बाहरी कपाट बंद करने व डोली प्रस्थान में देरी हुई। बाहरी कपाट 8.30 बजे बंद किए गए। 


इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद थे।

बाबा केदार के आदेश से ही उनके श्रीचरणों में आया हूं: योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा केदारनाथ जी का आदेश आया तो मैं उनके श्रीचरणों के दर्शनों को पहुंच गया हूं।

कहा कि मैं, जब भी नियमित पूजा में बैठता था तो केदारनाथ धाम मुझे दिखाई देता था और दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड शासन से मुझे केदारनाथ धाम आने का न्यौता भी मिला।

केदारनाथ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धाम में पहुंचकर वे अपने को धन्य समझ रहे हैं।

केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य सराहनीय

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जून 2013 की आपदा से व्यापक रूप से प्रभावित केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य सराहनीय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में केदारनाथ में किए जा रहे कार्य नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं।

बाबा केदार की कृपा व आशीर्वाद से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पुनर्निर्माण कार्यों में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि केदारनाथ के दर्शन को जाऊं।

जब भी नियमित पूजा में बैठता था तो केदारनाथ धाम के दर्शन होते थे। दो दिन पूर्व ही उन्हें उत्तराखंड सरकार को मुझे न्यौता मिला। 

4.40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा

जहां मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बर्फबारी तेज होती रही। शाम करीब सवा चार बजे मौसम में थोड़ा सुधार होने पर एमआई-26 हेलीपैड की बर्फ साफ की गई। शाम 4.40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा, जिसमें दोनों सीएम गौचर हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए।

तहसीलदार सोहन सिंह रागड़ ने बताया कि सीएम योगी व सीएम रावत गौचर में आईटीबीपी कैंप में ही रात्रि प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ होने पर वे बदरीनाथ जाएंगे अन्यथा गौचर से ही देहरादून लौट जाएंगे। 

बदरीनाथ में दिनभर मुस्तैद रहा प्रशासन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत के बदरीनाथ दौरे को लेकर प्रशासन दिनभर धाम में मुस्तैद रहा। सुबह से होती बर्फबारी के बीच तापमान लगातार शून्य से नीचे रहा। कड़ाके की ठंड में पुलिस से लेकर प्रशासन की टीम व्यवस्थाओं में लगी रही।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड  के सीएम त्रिवेंद्र रावत को सोमवार को केदारनाथ से बदरीनाथ आना था, लेकिर सुबह से मौसम खराब होने पर दोनों केदारनाथ में ही फंसे रहे। उधर, दोनों मुख्यमंत्रियों की अगवानी के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम  मुस्तैद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed