फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020 Latest News: 10 percent Less Pilgrims Arrive char dham from last year

Char Dham yatra 2020: पिछले साल की तुलना में इस बार 10 फीसदी से भी कम श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

Thu, 19 Nov 2020 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Nov 2020 09:14 PM IST
सार

  • कोरोना का असर : पिछले वर्ष 32 लाख श्रद्धालु आए थे, इस बार 3.10 लाख ही पहुंचे
  • बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा का समापन

विज्ञापन
Char dham yatra 2020 Latest News: 10 percent Less Pilgrims Arrive char dham from last year
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। कोरोना के कारण इस बार पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत से भी कम तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे। पिछले वर्ष चारों धामों में 32 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे, लेकिन कोरना के कारण इस बार 3.10 लाख श्रद्धालु ही चारधाम पहुंचे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव पर्यटन व तीर्थाटन पर पड़ा है। महामारी के बीच एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। इस बार केदारनाथ में 1.35 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे। जबकि बदरीनाथ धाम में लगभग 1.44 लाख, गंगोत्री में 23 हजार 837 और यमुनोत्री में 7 हजार 731 यात्रियों ने दर्शन किए। हालांकि प्रदेेश सरकार और उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड कोरोना संक्रमण के बीच चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन में कामयाब रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2020: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, पांच हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि एक जुलाई से 18 नवंबर तक बोर्ड की ओर से चारधाम यात्रा के लिए कुल साढ़े तीन लाख ई-पास जारी किए गए थे। इनमें से 3.10 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारधाम में दर्शन किए हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या ज्यादा रही है। कोविड की गाइडलाइन का पालन कर चारों धामों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन कराए गए। कोविड महामारी के बीच चारधाम यात्रा का संचालन करना एक बड़ी चुनौती थी। सरकार के प्रयासों से यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने में सफलता मिली है।

आंकड़ों में समझे

तीर्थ स्थल                 पिछले वर्ष                इस बार
केदारनाथ                 10 लाख                   1.35 लाख
बदरीनाथ                  12.44 लाख              1.44 लाख
गंगोत्री                      5.30 लाख                 23837
यमुनोत्री                   4.66 लाख                  7731

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed