फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020: kedarnath dham prasad Home delivery Will be able on online Booking Soon

चारधाम यात्रा 2020: अब बाबा केदार के प्रसाद की होगी होम डिलीवरी, करनी होगी ऑनलाइन बुकिंग

Thu, 18 Jun 2020 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jun 2020 08:10 PM IST
सार

  • जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए बनाया पोर्टल
  • ऑनलाइन बुकिंग कर प्रसाद की होगी होम डिलीवरी

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: kedarnath dham prasad Home delivery Will be able on online Booking Soon
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण चारधाम यात्रा पर रोक लगी हुई है। इस दौरान जो स्थानीय श्रद्धालु धामों में पहुंच भी रहे हैं, वे न तो आराध्य की पूजा कर पा रहे हैं और न उन्हें प्रसाद मिल रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को केदारनाथ का प्रसाद ऑलनाइन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है, इसके लिए पोर्टल बनाया जा रहा है, जिसमें डिमांड के हिसाब से ऑनलाइन बुकिंग कर मांगनुसार प्रसाद की होम डिलीवरी हो जाएगी।

विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब श्रद्धालु बाबा केदार के धाम का प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालु को प्रशासन द्वारा बनाए गए पोर्टल पर अपनी डिमांड देनी होगी। बुकिंग के दो से तीन दिनों में प्रसाद घर पर पहुंचा दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण केदारनाथ समेत सभी धामों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बीते आठ जून से शासन के निर्देशों पर स्थानीय लोगों को यात्रा की अनुमति मिली है, लेकिन धाम में पूजा-अर्चना, प्रसाद चढ़ाव, तिलक लगाने व घंटी बजाने की अनुमति नहीं हैं।
विज्ञापन



इन हालातों में श्रद्धालु अपने आराध्य का अभिषेक/जलाभिषेक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उन्हें धाम में प्रसाद भी नहीं मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर ने बताया कि जब तक यात्रा संचालन शुरू नहीं होता, तब तक बाबा के भक्तों को ऑनलाइन डिमांड के हिसाब से घरों तक प्रसाद की डिलीवरी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में ऑनलाइन होगी स्थानीय उत्पादों की बिक्री

रुद्रप्रयाग में काश्तकारों के स्थानीय उत्पादों को ब्लैक बर्ड आईटी कंपनी के सहयोग से ऑनलाइन बेचा जाएगा। इस सुविधा से उत्पादों को सुलभ बाजार मिलने से काश्तकारों की आर्थिकी को भी बल मिलेगा।

रुद्रप्रयाग में 336 ग्राम पंचायतों व चार निकाय क्षेत्रों में लगभग दो सौ महिला स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा सब्जी, डेयरी, अचार, पापड, मशरूम उत्पादन, सिलाई-बुनाई आदि का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जनपद में सवा सौ प्रगतिशील काश्तकार हैं, जो गांवों में वृहद स्तर पर सब्जी व फलोत्पादन कर रहे हैं, लेकिन बाजार के अभाव में बिचौलियों द्वारा काश्तकारों से कम दामों में उत्पाद खरीदकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है, लेकिन, अब काश्तकारों को उत्पादों के लिए सीधे ग्राहक मिल सकेंगे।

जिला प्रशासन ने इसके लिए ब्लैक बर्ड आईटी कंपनी से अनुबंध किया है, जो काश्तकारों व महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करेगा। कंपनी के हिमांशु नेगी ने बताया कि उनके कर्मचारी स्वयं काश्तकार के उत्पाद को ग्राहक तक पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed