चारधाम यात्रा 2020: अनलॉक-1 के दौरान चार दिन में 15 स्थानीय श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
- सोनप्रयाग में चेकिंग के बाद भेजा जा रहा है धाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनलॉक-1 में सरकार के चारधाम यात्रा संचालन के बाद बीते चार दिन में 15 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों द्वारा प्रसाद का चढ़ावा समेत अन्य धार्मिक गतिविधियां नहीं हो रही है।
29 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खोले गए थे। सरकार द्वारा आठ जून से स्थानीय स्तर पर यात्रा का संचालन का निर्णय लिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए।
सोनप्रयाग में जरूरी कार्रवाई के बाद भक्तों को धाम भेजा जा रहा है। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत बीते 12 से 15 जून तक धाम में 15 श्रद्धालु पहुंचे हैं।
मुंबई के श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन किए मां यमुना के दर्शन
कोरोना संक्रमण की वजह से श्रद्धालु यमुनोत्री धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन मां यमुना के दर्शन कर पूजा करवा रहे हैं। तीर्थ पुरोहित प्यारे लाल उनियाल ने बताया कि संगीता चावला, वैभव चावला, सनिल चावला आदि श्रद्धालु हर दूसरे वर्ष चारधाम यात्रा पर आते थे।
लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण वे नहीं आ पाए और उन्होंने ऑनलाइन पूजा करवाई और खरसाली गांव के 107 परिवारों के लिए राशन दिया।