फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham yatra 2019 cctv in badrinath and weather update in rishikesh

चारधाम यात्रा 2019: सीसीटीवी से होगी यात्रा की निगरानी, ऋषिकेश में मिलेगा मौसम का लाइव अपडेट

Mon, 29 Apr 2019 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/ऋषिकेश 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/ऋषिकेश  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Char Dham yatra 2019 cctv in badrinath and weather update in rishikesh
चार धाम यात्रा

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। पुलिस प्रशासन यात्रा के दौरान सुचारू यातायात और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के लिए बदरीनाथ धाम से लेकर बदरीनाथ के बस अड्डे तक 25 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा।

विज्ञापन


साथ ही अन्य दो पड़ावों पर भी कैमरे होंगे। पहली बार हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में छह और घांघरिया पड़ाव पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बदरीनाथ में पुलिस थाना स्थापित होने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित तीर्थयात्रा का खाका भी तैयार कर लिया है। पुलिस ने बदरीनाथ धाम के सभा मंडप और परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


साथ ही नौ कैमरे बदरीनाथ के आस्था पथ से लेकर बस अड्डे तक लगाए जाएंगे। यात्रा पड़ाव हनुमान चट्टी व पांडुकेश्वर में भी दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि सुरक्षित, सुगम यात्रा के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद की जाएगी। धाम परिसर में पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे के 36 डेंजर जोन पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

उन्होंने कहा कि बस अड्डे से लेकर माणा रोड तक बिजली की भूमिगत लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में छह सीसीटीवी कैमरे और यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में भी दो कैमरे लगाए जाएंगे।

चमोली पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर 36 डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक डेंजर जोन पर पुलिस के जवानों के साथ ही एनएच की ओर से एक जेसीबी तैनात की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से एनएच के अधिकारियों को डेंजर जोन पर क्रैश बैरियर और स्टील गार्डर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हाईवे पर लामबगड़, हाथी पहाड़, टैय्या पुल, पिनोला, पागल नाला, पाताल गंगा, चमोली चाड़ा, बिरही, पुरसाड़ी, बाजपुर, सोनला, देवलीबगड़ के साथ ही 36 डेंजर जोन भी चिह्नित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर हेल्प लाइन नंबर लिखे साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे।

ऋषिकेश बस स्टैंड पर चलेगा मौसम का लाइव अपडेट 

चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश बस स्टैंड पर मौसम का लाइव अपडेट चलेगा। यहां मौसम विभाग की ओर से एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां से यात्री मौसम का हाल जानकर अपनी यात्रा जारी रखने या रोकने का निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही इस बस स्टैंड पर 24 घंटे यात्रियों के लिए डॉक्टरों और फार्मेसिस्टों की तैनाती रहेगी। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा ने बताया कि ऋषिकेश बस स्टैंड परिसर में यात्रा नियंत्रण कक्ष स्थापित हो चुका है। यहां लगी बड़ी स्क्रीन पर मौसम के लाइव अपडेट के साथ ही मार्ग पर भूस्खलन और अन्य गतिरोध की जानकारी भी मिलेगी। यात्रियों के मोबाइल नंबर पंजीकृत कर उन्हें समय समय पर अपडेट एसएमएस के जरिए भी सूचनाएं भेजी जाएंगी। 

लंच के समय भी मिलेंगे डॉक्टर 
आमतौर पर लंच के चिकित्सक व अन्य स्टाफ नहीं मिलता है। लेकिन, नियंत्रण कक्ष में ऐसा नहीं होगा। यहां तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ लंच के समय भी अन्य कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपकर ब्रेक पर जाएंगे। इसके लिए 24 घंटे में तीन शिफ्ट में तैनाती होगी और बाकी चिकित्सक लंच व रात्रि भोजन के ब्रेक के  समय भी उपलब्ध होंगे।

एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स लाए जाएंगे मरीज व घायल 
यात्रा मार्ग पर असमय दुर्घटना का शिकार होने वाले और बीमार यात्रियों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जाएगा। इसके तहत एयर एंबुलेंस मरीजों को आईडीपीएल हैलीपैड पर छोड़ेगी और वहां से सड़क मार्ग से एम्स पहुंचेंगे। जबकि, मसूरी वाले सड़क मार्ग से लाए जाने वाले मरीजों को दून अस्पताल में लाया जाएगा। इसके लिए निर्देश गढ़वाल आयुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed