{"_id":"5cc03cebbdec2256d212c701","slug":"char-dham-yatra-2019-badrinath-highway-blocked-in-farasu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: फरासु में बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: फरासु में बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
Wed, 24 Apr 2019 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Apr 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बद्रीनाथ हाईवे फरासु में बुधवार को दोपहर बाद मलबा आने के कारण बंद हो गया। हाईवे बुधवार शाम 4 बजे तक नहीं खुल पाया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्यदायी विभाग से सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश
वहीं मंगलवार रात्रि को बद्रीनाथ हाईवे के कालेश्वर में ऑलवेदर रोड का कार्य करते हुए एक जेसीबी मशीन चट्टान से लगभग 10 मीटर नीचे गिर गई थी। हालांकि जेसीबी के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। लंगासू पुलिस चौकी के एसआई नवीन नेगी ने बताया कि मगंलवार रात्रि को करीब 2.30 बजे कालेश्वर में ऑलवेदर रोड पर कार्य करते हुए जेसीबी मशीन लगभग 10 मीटर नीचे गिर गई। तथा जेसीबी के वाहन चालक देवेंद्र सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी जुसवा, पंजाब ने कूद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को बुधवार की सुबह सूचित किया गया। जिस पर उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना कर कार्यदायी विभाग को सतर्कता से कार्य करनें के निर्देश दिए।
विज्ञापन