फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham pilgrims will be halted at safe locations if the weather deteriorates

Dehradun News: मौसम बिगड़ने पर चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा

Fri, 10 Jul 2026 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Char Dham pilgrims will be halted at safe locations if the weather deteriorates
देहरादून। मौसम बिगड़ने और भारी बारिश में चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने राज्य में बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के दौरान अफसरों को यह निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में बारिश की वजह से सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा, खराब मौसम या भारी वर्षा के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। इन स्थानों पर भोजन, पेयजल, दवाइयों और आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्थिति ठीक होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाए। प्रदेशभर में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बंद ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने को कहा गया है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

-------
प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजें
सचिव ने निर्देश दिए कि नदियों, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप रहने वाले लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। निर्माण कार्य स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्य अस्थायी रूप से रोकने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की। उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने और पर्वतीय व भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने को कहा। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed