फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   chapter on maharaja agrasen in uttarakhand schools.

सीएम का एलान, उत्तराखंड में पढ़ाई जाएगी महाराजा अग्रसेन की जीवनी

Fri, 10 Jun 2016 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
chapter on maharaja agrasen in uttarakhand schools.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एलान किया है कि महाराजा अग्रसेन की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। देहरादून में एक मुख्य मार्ग का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हरिद्वार मार्ग स्थित एक वैवाहिक समारोह स्थल में महाराज अग्रसेन महासभा के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारत के गौरव हैं। उनके जीवन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने से बच्चों को इनके महान जीवन के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी। भारत के विकास में अग्रवाल समाज की अहम भूमिका रही है। समाज में दान देने की परंपरा वैश्य समाज द्वारा शुरू की गई। दान देना भी एक संस्कार होता है। मुख्यमंत्री ने बाढ़-आपदा प्रभावित क्षेत्र में धर्मशाला खोलने के लिए रुद्रप्रयाग में भूमि देने की बात कही।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राजीव जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज उत्तराखंड की प्रगति में सहयोग करेगा। कार्यक्रम आयोजक महाराजा अग्रसेन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को चाहिए वह अग्रवाल समाज की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाए। समाज को मुख्यमंत्री हरीश रावत से बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सत्य प्रकाश गोयल ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए काम करे। इस तरह की नीतियां बनाएं जिससे युवा और महिलाएं स्वरोजगार के लिए प्रेरित हों। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed