{"_id":"69ed2a8144a8df22d1090df9","slug":"chanting-and-austerity-gathering-at-guru-nanak-fifth-centenary-school-dehradun-news-c-5-1-drn1031-956010-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल में जप-तप समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल में जप-तप समागम
विज्ञापन
गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, संग्रीला में तीन दिवसीय भव्य जप-तप समागम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समागम का उद्देश्य भक्ति, ज्ञान और सेवा के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। समागम के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने ‘मिल मेरे प्रीतमा जिओ’ शबद का मधुर गायन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और लंगर सेवा के साथ हुआ।
दूसरे दिन की शुरुआत सिमरन साधना से हुई, जिसमें भाई मनजोत सिंह ने संगत को सिमरन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ा। समागम के समापन पर आनंद साहिब का पाठ, अरदास और हुकुमनामा किया गया। इस अवसर पर भाई गुरशरण सिंह को स्मृति चिह्नत और दुशाला भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सरदार एमपी. सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और संगत का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सरदारनी जैस्मीन कौर, प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।