फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Channel fencing will be done from Raiwala to Kansro

Dehradun News: रायवाला से कांसरो तक होगा चैनल फेंसिंग का कार्य

Sun, 16 Apr 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Channel fencing will be done from Raiwala to Kansro
- वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन आया आगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर रेलवे और पार्क प्रशासन ने रायवाला से कांसरो के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे चैनल फेंसिंग लगाए जाने को लेकर सर्वे किया है। टीम के साथ जिला योजना समिति के सदस्य राजेश जुगालन भी थे। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए मोतीचूर रेंज अधिकारी आलोकी ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर पार्क प्रशासन के साथ मिलकर वन्य जीवों की सुरक्षा को के लिए योजना बनाई हे। इसमें रायवाला से लेकर कांसरो तक 300 मीटर चैनल फेंसिंग का कार्य किया जाएगा। बताया कि चैनल फेंसिंग का मुख्य उद्देश्य जंगल से निकलकर रेलवे ट्रैक पर आने वाले छोटे वन्यजीव जैसे लेपर्ड, हिरन, सांभर, हाथी और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा करना है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्य राजेश जुगलान ने बताया कि इस योजना का लाभ पार्क से सटे वैदिक नगर क्षेत्र की जनता को भी मिलेगा। बता दें कि ट्रेनों की चपेट में आने से कई वन्यजीवों की मौत हो जाती है। पूर्व में कई जंगली जानवर ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार बढ़ इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे और पार्क अधिकारियों ने आज रायवाला के वैदिक नगर क्षेत्र से कांसरो के बीच सर्वे किया। रेलवे अधिकारी अभेष शर्मा ने बताया की 17 अप्रैल को कहां शुरू में सर्वे किया जाना है। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जैसे ही इस पर स्वीकृति मिलती है चैनल फेंसिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed