फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changing weather increasing joint and muscle pain

बदलता मौसम बढ़ा रहा जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द

Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Changing weather increasing joint and muscle pain
डॉ. एसके त्यागी।
बदलता मौसम लोगों में जोड़ों, हड्डियों और मांसपेशियों का दर्द बढ़ा रहा है। बारिश के मौसम के दौरान जोड़ों और हड्डियों में भयंकर दर्द, मांसपेशियों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे मौसम में रक्त अधिक गाढ़ा हो सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं में रक्तचाप बढ़ सकता है। रक्त पंप करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके त्यागी ने बताया कि जोड़ों में दर्द की वजह डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। वहीं, अगर किसी को गठिया की समस्या है, तो बरसाती मौसम में तकलीफ बढ़ने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में दिनचर्या, खानपान और डॉक्टर की सलाह पर नियमित एक्सरसाइज जरूरी हो जाती है। एक्सरसाइज जोड़ों के दर्द ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को स्वस्थ रखती है। जोड़ों के दर्द के लिए साइकिलिंग, योग और मॉर्निंग वॉक भी की जा सकती है। डॉ. त्यागी ने बताया कि रोजाना कम से कम आठ से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। भोजन में फाइबर युक्त भोज्य पदार्थों को शामिल करें। सोने और रात्रि भोजन के बीच में पर्याप्त समय रखें। एल्कोहॉल और सिगरेट का सेवन न करें।
विज्ञापन

-----
ऐसा करने से मिल सकती है राहत
- मांसपेशियों में दर्द की समस्या पर गर्म या गुनगुने पानी से सेक करें
- प्रभावित स्थान पर तेल लगाएं और मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और दर्द कम हो जाएगा
- विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त खानपान को डाइट में शामिल करें
- जामुन, हरी सब्जियां, मछली का सेवन कर सकते हैं
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो तो मीठा, बेकरी उत्पाद, तला, तीखा, अत्यधिक नमक वाला भोजन और जंक फूड न खाएं।
- विटामिन डी और बी 12 को भी डाइट में शामिल करें
- डॉक्टर की सलाह पर इससे संबंधित दवाएं भी ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed