फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changes in the online application form for Group 'C' posts

समूह ‘ग’ पदों के ऑनलाइन आवेदन पत्र में हुआ बदलाव, अब युवा नहीं कर पाएंगे ऐसा

Sun, 04 Aug 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Changes in the online application form for Group 'C' posts
प्रतीकात्मक

समूह ‘ग’ श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी गलत जानकारी नहीं भर पाएंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन पत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मेें शैक्षिक योग्यता भरी है। उसी के आधार पर आवेदन पत्र स्वीकार होगा।

विज्ञापन


आयोग ने रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन के नए पैटर्न को लागू कर दिया है। चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पैटर्न में बदलाव किया है। इससे अभ्यर्थी रिक्त पदों के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में गलत जानकारी नहीं भर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी

आवेदन पत्र भरते समय शैक्षिक योग्यता, नाम, जनपद और तहसील कॉलम पर क्लिक ऑप्शन का चयन करना होगा। यदि अभ्यर्थी गलत ऑप्शन का चयन करता है तो आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

उदाहरण के तौर पर यदि अभ्यर्थी ने ओटीआर में शैक्षिक योग्यता स्नातक भरी है, तो तकनीकी पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। अब तक हुई रिक्त भर्ती में आयोग ने पाया कि कई ऐसे अभ्यर्थियों ने गलत जानकारी देकर आवेदन पत्र भर दिया। जबकि वे पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता नहीं रखते हैं। लेकिन आवेदन पत्र के नए प्रारूप में अब अभ्यर्थी गलत जानकारी नहीं भर पाएंगे। 

पांच हजार सीएससी सेंटर से भर सकेंगे आवेदन पत्र

चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के करीब पांच हजार सीएससी सेंटरों को भी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकृत किया है। इससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को भी आवेदन पत्र भरने में आसानी होगी। सीएससी सेंटर से आवेदन पत्र भरने के साथ ही ऑनलाइन फीस भी जमा करने की सुविधा मिलेगी। 

भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने आवेदन पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। नए प्रारूप में अभ्यर्थियों को मांगी गई जानकारी टाइप नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि आप्शन पर क्लिक करना होगा। आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 100 पदों की भर्ती प्रक्रिया से आवेदन के नए पैटर्न को लागू कर दिया है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed